कोरबा। खाद्य विभाग पर आरोप लगाते हुए कि गरीबों को सरकार द्वारा दिए जा रहे नि:शुल्क चावल का प्रचार- प्रसार करने के लिए यूं तो करोड़ों रुपए पोस्टर-बैनर में फूंक दिए जाते हैं लेकिन गरीबों को समय पर खाद्यान्न नहीं मिल पा रहा है, युकां ने प्रदर्शन किया।
पिछले दो-तीन महीने से गरीबों को चावल के लिए भटकना पड़ रहा है। उचित मूल्य की दुकानों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक नहीं है। इस संबंध में आवेदन/ज्ञापन सौंपे जाने के बाद भी किसी तरह का समाधान नहीं होने पर आज बांकीमोगरा नगर पालिका परिषद के नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास और युवा कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष विकास सिंह की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने कलेक्ट्रेट स्थित खाद्य शाखा पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया।
इनके द्वारा अधिकारी से समस्या के संबंध में जानकारी चाही गई तो वह कोई संतोषप्रद जवाब न देकर इधर-उधर की बातें करते हुए बहाने बनाते नजर आए।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास,युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह,जनपद सदस्य अनिल खुटे,सरपंच जजमान,विनोद उर्रे पार्षद हेमंत शाहनी,कमल किशोर चंद्रा,बबलू मारवा,खगेश बरेठ के साथ आमजनों के भोजन के अधिकार के माँग को लेकर अधिकारी के पास भेंट करने आने पर अधिकारी के अनुपस्थित होने से खाद्य अधिकारी के चेम्बर में धरने पर बैठ कर प्रदर्शन किया गया।
नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि हमारे द्वारा पूर्व के 3 महीना का राशन जिसका वितरण विभाग की लापरवाही से नहीं हो पाया है,उसका वितरण की माँग की जा रही है।
इस दौरान राकेश पंकज,पार्षद संदीप डहरिया,हेमंत साहनी जनपद सदस्य अनिल खुटे,उप सरपंच विनोद उर्रे,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,जिला सचिव कमल किशोर चन्द्रा,धनजय राठौर एनएसयूआई अध्यक्ष प्रमोद काकरे सुरजीत बर्मन, रोहन, सूरज, आदिल,शुभम्,मुकेश आदि उपस्थित
रहे।






