कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा रविवार को श्री अग्रसेन गौ धाम, कनबेरी में “पर्यावरण संरक्षण एवं जीव दया” के संकल्प के साथ गौ सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के साथ-साथ पशुओं के प्रति सेवा और संवेदना का संदेश समाज तक पहुँचाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ गौ धाम में निवासरत गायों को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौ सेवा से किया गया। इसके पश्चात परिसर में पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आम, जामुन, कटहल, नीम, आँवला एवं बिही के फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। सभी सदस्यों ने इन पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी लिया, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं हरित वातावरण मिल सके।
इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एम जे एफ लायन राजकुमार श्वेता ने कहा कि लायंस क्लब सदैव सामाजिक सरोकारों एवं सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाना तथा मूक पशुओं की सेवा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्लब भविष्य में भी जनहित एवं सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।
कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन जयप्रकाश अग्रवाल, लायन श्रीकांत बुधिया, लायन रविशंकर सिंह, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन सुभाष अग्रवाल (आरपी), लायन नंदकिशोर अग्रवाल, लायन आनंद जायसवाल, लायन पदम सिंह चंदेल, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन संतोष खरे, लायन दीपक अग्रवाल, लायन पुरुषोत्तम अग्रवाल, लायन दिनेश राठौर, लायन शिव अग्रवाल (मॉडर्न), लायन अरविंद साहू, लायन मनमोहन यादव, लायन रामगोपाल दीक्षित, लायन राकेश अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन योगेश दुबे, लायन कामायनी दुबे, लायन मीना सिंह, लायन शहनाज शेख, लायन अशोक बजाज, लायन हरीश अग्रवाल, सीए आर.के. अग्रवाल एवं वी.के. साहू सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
लायन रविशंकर सिंह
अध्यक्ष
लायंस क्लब ऑफ कोरबा


















