कोरबा-पाली/बिलासपुर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिक और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार गुरुचरन सिंह राजपाल नहीं रहे। 21 मार्च शुक्रवार को शाम लगभग 5:30 उन्होंने दयालबंद बिलासपुर गुरुद्वारा के सामने स्थित अपने निवास में अंतिम स्वांस ली। लोगों में काफी मिलनसार और वड्डे प्रा के नाम से जाने जाने वाले श्री राजपाल के निधन की खबर से परिजनों,पंजाबी बिरादरी सहित कांग्रेसजनों व नगरजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे अपने पीछे श्रीमती गुरुचरन कौर राजपाल(धर्म पत्नी) रनजीत सिंह राजपाल “मिंटू” (सुपुत्र) , परमजीत कौर खनूजा (सुपुत्री) , अरमीत कौर छाबड़ा – स. सुरजीत सिंह छाबड़ा रायपुर (पुत्री-दामाद)ज्ञान सिंह राजपाल (भाई) महेन्दर सिंह राजपाल (भाई) बिलासपुर राजेश कुमार राजपाल “चिंटू” (भतीजा) पंकज राजपाल (भतीजा), हरेन्दर सिंह राजपाल “सोनू” (भतीजा) अमनदीप सिंह राजपाल “रिक्की” (भतीजा) स मंगत सिंह चावला (साढू) स. कल्याण सिंह कोमल (साढू) सहित भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं।
उनकी अंतिम यात्रा कल 22/03/2025 शनिवार सुबह 10 बजे निवास स्थान गुरुद्वारा श्री गुरूसिंघ दयालबंद के सामने बिलासपुर से मुक्तिधाम मधुबन नारियल कोठी दयालबंद बिलासपुर छत्तीसगढ के लिए जावेगी।
