👉🏻 ग्राम बरपाली में जुटेंगे शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता
कोरबा-बरपाली। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर वर्ष 2026 में राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन 14 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से प्राथमिक शाला भवन प्रांगण, बरपाली में आयोजित होगा।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद् एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल होकर बाबा साहेब के विचारों पर चर्चा करेंगे और समाज में उनके योगदान को याद करेंगे।
मुख्य अतिथि के रूप में रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता ग्राम पंचायत बरपाली के सरपंच भुवनेश्वर बिंझवार करेंगे। विशेष मार्गदर्शक एवं संरक्षक के रूप में डॉ. प्यारेलाल आदिले एवं डॉ. श्यामलाल कंवर, फिरत सारथी मौजूद रहेंगे। अतिविशिष्ट अतिथियों में श्रीमती अशोका विश्राम सिंह कंवर (अध्यक्ष-जनपद पंचायत करतला), मनोज झा (अध्यक्ष-स्थायी शिक्षा समिति करतला),उपेन्द्र सिंह पैकरा (प्रदेश अध्यक्ष सचिव संघ (छ.ग.),डॉ. अमृत लाल कंवर (सहायक संचालक रायपुर), कृष्ण कुमार नवरंग (प्रदेश अध्यक्ष (GEVA), डॉ. गिरिश केशकर (प्रदेश अध्यक्ष CGSWA), डॉ. सुरेन्द्र खुंटे (प्रदेश अध्यक्ष – DOMA परिसंघ) शामिल हैं।
👉🏻विषय विशेषज्ञ एवं वक्ता
इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ एवं वक्ता के तौर पर प्रो. बी. के. पटेल (प्राचार्य शा. नवीन कालेज नवागढ़),डॉ.मनहरण अनंत (प्राचार्य शा. नवीन कालेज जटगा), डॉ. संजय कुमार यादव (विभागाध्यक्ष राजनीति विभाग शा. नवीन कालेज करतला), डॉ. अरविंद जगदेव (सहायक प्राध्यापक हिन्दी शा. नवीन कालेज नगरदा),डॉ. ललित कुमार जाँगड़े (पूर्व शास. अधि. उच्च न्या. बिलासपुर) डॉ. टी. एल. मिर्झा (विभागाध्यक्ष राजनीति विज्ञान शा. कालेज बरपाली) अपना वक्तव्य देंगे।
🙏🏻आयोजकों की अपील

कार्यक्रम में अन्य कई गणमान्य अतिथि एवं विशिष्टजन भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इस दौरान शोध संगोष्ठी के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।







