👉🏻 पुश्तैनी जमीन का विवाद से क्रेडिट कार्ड नहीं बनवा पा रहा था आरोपी
कोरबा-पसान। जिले के पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया में संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग चाचा की हत्या करने वाले भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल कराया है।
कटघोरा एसडीओपी विजय सिंह राजपूत ने बताया कि मृतक बबन राम यादव, उम्र लगभग 85 वर्ष सीपतपारा, पिपरिया का निवासी था। 22 सितम्बर को अलसुबह करीब 5:30 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर मृतक और उसके भतीजे सोनू उर्फ अशोक यादव 23 वर्ष पिता राम प्रसाद यादव के बीच विवाद हुआ।
आरोपी अशोक का बड़े पिता मृतक बबन राम यादव के साथ पुश्तैनी जमीन के हिस्सा बंटवारा का विवाद साल भर से चल रहा था। पुश्तैनी जमीन का खातेदार होने के कारण आरोपी का किसान क्रेडिट कार्ड नहीं बन पा रहा था। उसी बात पर आरोपी एवं मृतक से घटना दिनाँक 22 सितम्बर को सुबह सुबह वाद-विवाद हुआ। बबन राम ने अशोक कुमार को दांत चबाकर गाली देते हुये डण्डा से मारा जिसके बदले आशोक यादव ने अपने पास रखे टंगिया से जोरदार प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।

घटना घटित करने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया था और शहडोल के आसपास जाकर छुप गया था। इस बीच वह अपने गांव वापस लौटा था कि मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को वैधानिक कार्रवाई करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल कराया गया।




