57वीं केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न
कोरबा-बालकोनगर। भारतीय मजदूर संघ की औद्योगिक इकाई भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ की दो दिवसीय 57 वीं कार्यसमिति बैठक झारखंड के लोहरदगा में भारतीय मजदूर संघ के अखिल भारतीय महामंत्री सुरेंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन व महासंघ अध्यक्ष चंद्रशेखर पंडित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक सत्र में भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ के संगठनात्मक विस्तार की दृष्टि से कार्यसमिति के सर्वसहमति से कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद सारस्वत राजस्थान, उप महामंत्री वरुण पांडेय कोरबा छ ग,
संगठन मंत्री प्रतीक सिंह राणावत राजस्थान, कार्यालय मंत्री राम नरेश भारती मध्य प्रदेश,सह मंत्री उमेश झारखंड को दायित्व दिया गया। उक्त बैठक में माइनिंग सेक्टर व उद्योग में मजदूरों और यूनियनों की भागीदारी श्रम कानूनों पर चर्चा विमर्श किया गया। मंच संचालन महासंघ महामंत्री भोला सोनी के द्वारा किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से नॉन कोल सह प्रभारी डी के पांडेय झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री धर्म दास शुक्ला प्रांत संघचालक सच्चिदानंद झारखंड प्रदेश महामंत्री राजीव रंजन बालको से सुरेंद शर्मा (उपाध्यक्ष ) प्रशांत शेंडे (कार्यकारी सदस्य) विश्वजीत मंडल ( मीडिया प्रभारी) व
देश के कोने कोने से 24 उद्योगों ओर खान सेक्टर के प्रतिनिधि उपस्थित थे। संगठन में नॉन कोल में कार्य करने वाला मजदूर साथियों की समस्याओं को लेकर पूरे देश में आंदोलन की रूप रेखा बनी ।




