0 सुरक्षा की कमी से सौदर्यीकरण का पहुंचाया जा रहा नुकसान
कोरबा। नगर निगम द्वारा नागरिकों के मनोरंजन और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया में निर्मित मोर कोरबा पार्क असामाजिक तत्वों को अड्डा बन गया है। हाल ही में पार्क को नये रूप में सजाया गया था। सुरक्षा के अभाव में सौँदर्यीरण में तोड़ फोड़ रहा है।

रंग-बिरंगे अक्षरों में सजा मोर काेरबा का साइनबोर्ड कुछ दिनों पहले हर आने-जाने वाले के आकर्षण का केंद्र बन गया था, लेकिन खूबसूरत पहल ज्यादा दिन टिक नहीं पाई। कुछ असामाजिक तत्वों ने इस पार्क में तोड़फोड़ कर नगर निगम की सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाया है। जिससे उसकी चमक और सौंदर्य दोनों फीके पड़ गए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है क यह केवल संपत्ति का नुकसान नहीं, बल्कि शहर की पहचान और स्वाभिमान पर चोट है। लोगों ने नगर प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं पर सख्ती से रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, साथ ही पार्क की सुरक्षा के लिए निगरानी की व्यवस्था की जाए।


