👉🏻 जहां पूर्ण भुगतान कर दिया,वहां काम अपूर्ण छोड़े
कोरबा-रजगामार। कोरबा जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजगामार में ग्रामीणों की मांग विधानसभा में गूंजने के बाद ओमपुर बस्ती और ओमपुर मेन क्लब के लिए स्वीकृत दो नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की राशि जारी नहीं की जा रही है।
मांग पर दोनों केंद्र स्वीकृत किया गया था जिसके पश्चात वर्ष 2024 में 17 नवीन आंगनबाड़ी केन्द्र को स्वीकृति प्रदान करते हुए जिला पंचायत कोरबा के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खनिज न्यास एवं मनरेगा मद के संयुक्त राशि से निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। देखने में आया है कि जनपद पंचायत कोरबा के द्वारा आज तक ग्राम पंचायत रजगामार के अंतर्गत दो नवीन आंगनबाड़ी भवन ओमपुर बस्ती और ओमपुर हेतु का अग्रिम राशि भुगतान नहीं किया गया है। उसका ब्याज राशि प्राप्त करने के उद्देश्य से 2 साल बाद भी जनपद पंचायत कोरबा द्वारा राशि जारी नहीं किया गया है जबकि कार्य आदेश के पश्चात ग्राम पंचायत रजगामार के द्वारा निर्माण कार्य प्लींथ लेवल तक पूरा कर लिया गया है। कार्य विगत 1 वर्षों से बंद है। दूसरी तरफ यह भी देखने में आया है कि जिन पंचायत में अग्रिम राशि जारी की गई है, वहां कार्य पूर्णत: बंद है जबकि रजगामार पंचायत में राशि जारी नहीं किया गया है फिर भी वहां निर्माण कार्य प्लींथ लेवल तक पूरा कर लिया गया है। इस तरह जनपद प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्न उठ रहा है। यह भी सवाल है कि ग्राम पंचायत रजगामार के वर्तमान सरपंच हरि सिंह राठिया के द्वारा पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत ओमपुर के कई महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों को पूरा क्यों नहीं कराया जा रहा है जबकि ओमपुर के समस्त जनप्रतिनिधि विकास कराना चाहते हैं। प्रशासन भी विकास को अवरुद्ध करने वालों पर कार्यवाही क्यों नहीं कर रही है, कई सवाल उठ रहे हैं।
इस विषय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर के करीबी समाजसेवी अनिल चौरसिया के द्वारा बडा आरोप लगाया गया है कि जनपद पंचायत के अधिकारी ब्याज का पैसा डकारने के लिए यह सब कर रहे हैं।




