कोरबा-बालकोनगर । ऑनलाइन लोन हासिल करने के चक्कर में दो ठगों के झांसे में आकर बालको के एक अधिकारी 8 लाख रुपये का नुकसान करा बैठे।
जानकारी के मुताबिक, प्रार्थी पाथिवाड़ा चक्रधर भारत एल्युमिनियम कंपनी (BALCO) में असिसटेंट मैनेजर पदस्थ हैं। घर में पैसे की जरूरत होने से उसने IDFC बैंक पोर्टल में आनलाईन लोन एप्लाई किया था जिसका एप्लीकेशन नंबर उसे प्राप्त हुआ था, जो रिजेक्ट हो गया। इसके बाद प्रेम वर्मा एवं विकाश शुक्ला नामक व्यक्तियों ने मोबाईल नंबर के माध्यम से सम्पर्क कर स्वयं को IDFC लोन से संबंधित अधिकारी एवं एजेंट बताकर 30 लाख रूपये का लोन करवाने की बात कही। 30 हजार रूपये आनलाईन पेमेंट करने पर लोन सेंक्शन लेटर देने की बात पर किस्तों में 30 हजार रूपये आनलाईन पेमेंट किया तब उनके द्वारा प्रार्थी के वाट्सअप पर 30 लाख का लोन सेंक्शन लेटर भेजा गया। फिर 13 अगस्त से 24.09.2026 तक समय-समय पर विभन्नि शुल्को जैसे लोन प्रोसेसिंग फीस, सिक्युरिटी डिपोजिट, फाईल चार्ज एवं अन्य खर्चों के नाम कुल लगभग 08 लाख रूपये विभिन्न मोबाईल नंबरों तथा UPI IDs में डलवा लिया गया। इसके बाद ना तो 30 लाख का लोन दिलवाये और ना ही पीड़ित का पैसा वापस कर रहे हैं। पैसा वापस मांगने पर बहानाबाजी कर रहे हैं तथा सम्पर्क करना भी बंद कर दिये। इस तरह भारी आर्थिक नुकसान एवं मानसिक प्रताड़ना का सामना कर रहे बालको अधिकारी पाथिवाडा चक्रधर की रिपोर्ट पर बालको थाना में आरोपियों प्रेम वर्मा एवं विकास शुक्ला के विरुद्ध धारा 318(4)-BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।





