Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: जनचर्चा: दिग्गज प्रशांत मिश्रा नहीं जिता पाए अपने वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

जनचर्चा: दिग्गज प्रशांत मिश्रा नहीं जिता पाए अपने वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी

Admin
Last updated: 16/02/2025 6:07 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 नगर पंचायत पाली के भी चुनाव में कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन

- Advertisement -

    कोरबा-पाली। नगरीय निकाय चुनाव- 2025 कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बुरा अनुभव रहा। प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा की सुनामी में कांग्रेस डूब गई। इस सुनामी से नगर पंचायत पाली भी अछूता नहीं रहा जबकि यहां कांग्रेस के दिग्गज, कद्दावर और पाली की राजनीति में चाणक्य की संज्ञा प्राप्त नेता माने जाने वाले सांसद प्रतिनिधि और कांग्रेस प्रदेश महासचिव जैसे पद को सुशोभित करने वाले प्रशांत मिश्रा भी अपनी पार्टी की नैया पार नहीं लगा पाए, बल्कि उनके नेतृत्व में पिछले कई चुनाव में पार्टी को बुरा दौर देखना पड़ा है। आलम य़ह है कि उनके खुद के वार्ड क्रमांक 9 में भी कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई है।
    नगर पंचायत पाली में कांग्रेस और भाजपा में कई दिग्गज नेता है जो प्रदेश स्तर पर अपनी पैठ रखते हैं, इनमें कांग्रेस के नेता प्रशांत मिश्रा किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वे विगत 3 दशक से स्थानीय, जिले और प्रदेश की राजनीति में विशेष कर कांग्रेस पार्टी में बड़ी दखल रखते हैं।
    अब बात चुनाव की करें तो 2024 के विधानसभा चुनाव में प्रशांत मिश्रा ने तत्कालीन कांग्रेस विधायक मोहित राम केरकेट्टा तक की टिकट कटवा दी थी। 10 साल पहले नगर पंचायत चुनाव में भी अपने मनपसंद प्रत्याशी को टिकट दिलाने के लिए तात्कालिक विधायक रामदयाल उईके के विरुद्ध खड़े हो गए और अपने प्रत्याशी को पार्टी का बी-फॉर्म दिला दिया था। इतनी पहुंच होने के बाद भी नगर पंचायत पाली में अपनी पार्टी के लिए कोई बड़ा काम नहीं कर पाए हैं, बल्कि बीते लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को छोड़कर बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए कई नेताओं ने खुलेआम पार्टी छोड़ने का कारण ही प्रशांत मिश्रा को बता दिया था। हालांकि सांसद का चुनाव कांग्रेस को जिता कर ग्रामीण कार्यकर्ताओं ने लाज रख ली, ये अलग बात है कि उसका श्रेय श्री मिश्रा ले गए जिसमें वह माहिर भी हैं और यह कुशल राजनीतिज्ञ की पहचान होती है।
    अब निकाय चुनाव के बाद क्षेत्र के कांग्रेसजनों के साथ-साथ आमजनों में चर्चा है कि नगर पंचायत में बड़े नेता होने के बाद भी कांग्रेस के प्रत्याशी जीत नहीं पाए और जो प्रत्याशी पार्षद पद जीतकर आए हैं उनमें भी कई अपने बूते और खर्च करके जीते हैं। प्रशांत मिश्रा वर्तमान में एकमात्र बड़े नेता हैं और पार्टी में गुटबाजी भी नहीं है, कांग्रेस के पक्ष में माहौल होने के बावजूद कांग्रेस की एकतरफ़ा हार के बाद क्या श्री मिश्रा से जवाबदेही पूछी जाएगी या पार्टी फिर इसे भी भूलकर श्री मिश्रा को अपने पलकों पर बिठाएगी, य़ह देखने वाली बात होगी। यह तो होता आया है कि यदि चुनाव में पार्टी की हार हुई हो तो उसकी समीक्षा भी होती है और जिम्मेदारों पर संगठन कार्रवाई की गाज भी गिराता है।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article क्षेत्र क्र. 03 में सावित्री अजय कंवर ने मचाया धमाल, मिल रहा भारी जनसमर्थन, भाजपा- कांग्रेस दोनों सकते में
                Next Article एक साल के विकास पर जनता ने लगाई अटल विश्वास की मुहर: लखन
                KORBA:पहले दिन स्कूल बना अखाड़ा,विवादित प्राचार्य शराफ व व्याख्याता भिड़े,दोनों को हटाना जरूरी
                16/06/2026
                KORBA:सिर में 15 टांके,फिर भी धारा जमानती,मांगा न्याय
                16/06/2026
                अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
                16/06/2026
                KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
                16/06/2026
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?