कोरबा। छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ईश्वर दूबे की सहमति एवं अनुमोदन से, जिला इकाई कोरबा के अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा संजीव शर्मा को उनकी सक्रिय पत्रकारिता, संगठन के प्रति समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए करतला ब्लॉक अध्यक्ष पद पर तत्काल प्रभाव से नियुक्त किया गया है। अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह राजपूत ने उनसे अपेक्षा जाहिर की है कि वे संगठन की मजबूती में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। ब्लॉक अध्यक्ष संजीव शर्मा ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए प्रदेशाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया है। संजीव शर्मा की नियुक्ति से क्षेत्र के पत्रकार साथियों में हर्ष व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के संजीव शर्मा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त







