Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SECL पीड़ित भीख नहीं, अपने हक की मांग करते हैं: जयसिंह
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

SECL पीड़ित भीख नहीं, अपने हक की मांग करते हैं: जयसिंह

Admin
Last updated: 15/04/2025 11:01 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 पूर्व् मंत्री ने भू-विस्थापित परिवारों की पीड़ा पर केन्द्रीय कोयला मंत्री को लिखा पत्र

- Advertisement -

      “कोयला खदानों में अपना पसीना बहाने वाले मेहनतकश मजदूर वर्ग कॉलोनियों में कीड़े-मकोड़ों जैसी जिन्दगी जीने को मजबूर हैं। मजदूर कॉलोनियों में चारों तरफ कचड़ों के अंबार दिखाई दे जाएंगे, सड़कों की दशा ऐसी है कि पैदल चलना भी मुश्किल है। अभी गर्मी की शुरूआत हो रही है लेकिन कॉलोनियों में पेयजल संकट गहराने लगा है।”बुनियादी समस्याओं का समाधान करने की दिशा में प्रबंधन का ध्यान क्यों नहीं जाता समझ से परे है।

      - Advertisement -

      0 भांडा न फूट जाए, इसलिए मंत्री से मिलने न दिया

      कोरबा। कुछ ऐसे ही सवालों में एसईसीएल प्रबन्धन को कटघरे में खड़े करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व् राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केंद्रीय कोयला मंत्री जी.किशन रेड्डी को पत्र लिखा है। केन्द्रीय कोयला मंत्री के प्रवास को लेकर श्री अग्रवाल ने कहा कि जिन लोगों के जरिए इस तरह की समस्याओं की जानकारी आपको मिल सकती थी, ऐसे लोगों को प्रबंधन की सोची समझी रणनीति के तहत आपके समक्ष उपस्थित होने से रोक दिया गया, क्योंकि प्रबंधन को भय था कि मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में आपके प्रथम प्रवास पर ही आपके समक्ष प्रबंधन की लापरवाहियों का भांडा न फूट जाए।

      0 सैकड़ों बार वार्ता और फिर आश्वासन का दिखावा, समाधान नहीं

      गेवरा व कुसमुण्डा खदानों द्वारा पूर्व में कोयला उत्खनन कार्य हेतु खदान का विस्तार किए जाने के लिए हजारों एकड़ भूमि का अधिग्रहण बहुत पहले ही किया गया था और अधिग्रहित किए गए क्षेत्र में प्रबंधन द्वारा सफलतापूर्वक कोयले का उत्खनन कार्य भी किया जा रहा है। पूर्व में अधिग्रहित क्षेत्र के सैकड़ों मूल कृषक व भू-स्वामी परिवार ऐसे हैं जिनको आज तक मुआवजा, व्यवस्थापन व रोजगार की बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा गया है। ठगा हुआ सा महसूस करने वाले अपनी बेबस और लाचार स्थिति से प्रबंधन को अवगत कराने हेतु ऐसे सैकड़ों परिवारों के लोग वर्षों से आए दिन धरना प्रदर्शन व चक्काजाम अथवा खदान बंदी जैसे आंदोलन करने के लिए मजबूर होते हैं। उनके आंदोलनों की वजह से कोयला उत्पादन व लदान प्रभावित होने की स्थिति में एस.ई.सी.एल. प्रबंधन द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से त्रिपक्षीय वार्ता आयोजित की जाती है और हमेशा की तरह ही एक बार फिर उन्हें आश्वासन देकर आंदोलन को समाप्त करवा दिया जाता है। यह प्रक्रिया एक बार नहीं सैकड़ों बार दुहराई जा चुकी है, लेकिन वास्तव में ऐसा प्रतीत होता है कि प्रबंधन ऐसी समस्याओं का समाधान करना ही नहीं चाहती। आश्चर्य तो इस बात का भी होता है कि इस तरह की खबरें कोयला मंत्रालय तक पहुंचती क्यों नहीं है और यदि ऐसी खबरें कोयला मंत्रालय तक पहुंच रहीं हैं तो फिर कहना शायद उचित होगा कि कोयला मंत्रालय स्वयं ही समस्याओं के समाधान हेतु गंभीर नहीं है।

      0 गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली से अनेक विसंगतियों का खामियाजा भुगत रहे भूविस्थापित

      जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा जिला में संचालित विभन्न कोयला खदानों में व्याप्त विसंगतियों की तरफ कोयला मंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए लिखा है कि गेवरा, दीपका, मानिकपुर कोरबा, कुसमुण्डा अथवा अन्य खदानों के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के मूल किसानों व भू-स्वामियों में से जिन परिवारों को विस्थापित होना पड़ा है, आज तक उन्हें नियमानुसार व्यवस्थापन जैसे उचित मुआवजा, बसाहट हेतु बुनियादी सुविधाएं यथा सड़क, पानी, बिजली, चिकित्सा और बच्चों की शिक्षा के लिए स्कूल आदि के साथ ही योग्य युवाओं को सहयोगी कम्पनियों के जरिए प्राथमिकता के आधार पर यथा योग्य रोजगार उपलब्ध करवाया जाय ताकि उन परिवारों को किसी प्रकार के आंदोलन का सहारा न लेना पड़े। वास्तव में पीड़ित परिवार आंदोलन करने मजबूर होते हैं और प्रबंधन से वे कोई भीख नहीं मांगते हैं अपितु अपने हक की मांग करते हैं जिनकी जमीन अधिग्रहित कर प्रबंधन कोयला उत्खनन कर लक्ष्य हासिल करता है उनकी समस्याओं का समाधान भी प्रबंधन को ही करना होगा। प्रबंधन की गैर जिम्मेदाराना कार्यशैली की वजह से ही भू-विस्थापित परिवारों को अनेक विसंगतियों का खामियाजा भुगतना पड़ता है।

      जयसिंह अग्रवाल ने पत्र में कोयला मंत्री से आग्रह किया है कि वे व्यक्तिगत रूचि लेकर मानवीय संवेदना के तहत एक निर्धारित समय सीमा में विस्थापित हुए परिवारों की समस्याओं का समाधान करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करें। पत्र में आगे यह भी लिखा गया है कि गेवरा, मानिकपुर कोरबा, कुसमुण्डा अथवा दीपका सहित कोरबा जिले की कोयला खदानों में विस्तार कार्यक्रम के तहत अधिग्रहित की जाने वाली भूमि से प्रभावित होने वाले परिवारों को नियमानुसार समुचित व्यवस्थापन चरणबद्ध तरीके से यदि पहले ही कर दिया जाता है तो अंचल में एक सौहार्दपूर्ण औद्योगिक वातावरण बना रहेगा और भविष्य में पीड़ित परिवारों को किसी आंदोलन हेतु विवश नहीं होना पड़ेगा। खदान कर्मियों को प्रबंधन द्वारा बुनियादी सुविधाएं भी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जाने हेतु निर्देशित किए जाने का भी आग्रह किया गया है। चूंकि कोयला मंत्रालय को देश भर में संचालित कोयला खदानों के जरिए प्राप्त होने वाले कुल राजस्व में से सर्वाधिक राजस्व कोरबा जिला से ही प्राप्त होता है, अतएव एसईसीएल के पास धन की समस्या होने का प्रश्न ही नहीं उठता।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article आज खदानबंदी: पीढ़ी दर पीढ़ी किसान होते गए और गरीब, विकास से कोसों दूर रह गए भूविस्थापितों के परिवार
              Next Article शोक: राज अरोरा का निधन,शोक की लहर
              KORBA:डिप्टी CM के प्रभार व मंत्री के गृह जिले में पार्षद निधि का टोटा, शेष राशि के लिए 2 साल से लिखा-पढ़ी, निगम के ठेकेदार हलाकान
              29/04/2026
              KORBA BREAK:बारात में खून खराबा,3 का सिर फोड़ा,जुर्म दर्ज
              28/04/2026
              बालको पुलिस की सफलता: सुनार व 2 चोर सहित 3 गिरफ्तार
              28/04/2026
              SECL सरायपाली में ठेकेदार शोषण के खिलाफ छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना का जोरदार प्रदर्शन
              28/04/2026
              KORBA:पाली क्षेत्र में शातिर चोर का आतंक, पेशेवर तरीके से कर रहा चोरियां
              28/04/2026
              KORBA:कई पण्डो परिवार लाभ से वंचित,सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने मिले सहायक आयुक्त से
              28/04/2026
              KORBA:दो दिन में 76 लोग जेल भेजे गए
              28/04/2026
              KORBA:नपं सीएमओ का तबादला,नए ने पद संभाला, निवर्तमान को विदाई दी गई
              28/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?