कोरबा। अंकुर टेंट हाउस,पुराना बस स्टैंड,कोरबा के संचालक राजेश अरोरा (राज अरोरा) का आज बुधवार सुबह आकस्मिक दु:खद निधन हो गया। वे विजय अरोरा, सनी अरोरा के बड़े भाई तथा भाजपा नेता नवीन अरोरा की बुआ श्रीमती उषा अरोरा के पुत्र थे। राजेश अरोड़ा के आकस्मिक निधन से परिवार सहित नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर 12 बजे उनके निवास स्थान से मोती सागर पारा मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।
