Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: श्रद्धा महिला मंडल को मिला शक्ति सम्मान 2026
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

श्रद्धा महिला मंडल को मिला शक्ति सम्मान 2026

Admin
Last updated: 24/03/2026 12:23 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 महिला सशक्तिकरण में उल्लेखनीय कार्य के लिए

- Advertisement -

    0 सुप्रसिद्ध अभिनेत्री एवं पूर्व मिस यूनिवर्स सुश्री सुष्मिता सेन से श्रद्धा महिला मण्डल अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया सम्मान

    - Advertisement -

    बिलासपुर। महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही श्रद्धा महिला मंडल को प्रतिष्ठित आईबीसी24 ‘शक्ति सम्मान’ 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सुप्रसिद्ध अभिनेत्री, पूर्व मिस यूनिवर्स एवं समाजसेविका सुश्री सुष्मिता सेन के करकमलों से प्रदान किया गया, जिसे मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन ने ग्रहण किया।

    साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) परिवार की महिलाओं द्वारा संचालित श्रद्धा महिला मंडल वर्ष 2006 से कोयलांचल क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों के साथ सक्रिय है। संस्था ने विशेष रूप से महिलाओं और वंचित वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहलें की हैं।

    मंडल द्वारा संचालित कार्यक्रमों में कौशल विकास प्रमुख है, जिसके तहत महिलाओं को सिलाई, कंप्यूटर और अन्य प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगारोन्मुख बनाया जा रहा है। इसके अलावा, आजीविका के साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिलाई मशीन, हाथ ठेले, राइस मिल और ई-रिक्शा जैसे संसाधनों का वितरण भी किया जा रहा है, ताकि लाभार्थी स्थायी आय के स्रोत विकसित कर सकें।

    शिक्षा के क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को छात्रवृत्ति, स्कूल किट और साइकिल उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे उनकी पढ़ाई में निरंतरता बनी रहे। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए आर्थिक सहायता और स्वास्थ्य जागरूकता शिविर भी आयोजित किए जाते हैं। वहीं पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं।

    इस अवसर पर श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहान ने कहा,“यह सम्मान हमारे सामूहिक प्रयासों की पहचान है। श्रद्धा महिला मंडल आगे भी महिलाओं और जरूरतमंद वर्गों के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। यह उपलब्धि हम सभी के लिए एक साझा जीत है।”

    श्रद्धा महिला मंडल समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन की ओर अग्रसर करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सेवा और संवेदना के साथ आगे बढ़ते हुए मण्डल ने यह साबित किया है कि संगठित प्रयासों से सामाजिक बदलाव संभव है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article CG BREAK:12 वीं हिन्दी की परीक्षा रद्द,अब 10 अप्रैल को
            Next Article KORBA:प्रहरियों पर पत्थर बरसाए चोरों ने,उधर ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ा केबल चोर
            KORBA:हाईवे पर घातक रूप से खड़े 07 ट्रेलरों पर कार्यवाही
            12/05/2026
            KORBA:नहर किनारे टूटी सुरक्षा दीवार, लक्ष्मण वन तालाब बदहाल
            12/05/2026
            KORBA:मानदेय शिक्षकों ने मांगी प्राथमिकता, कहा-स्कूलों में मिलेगा अनुभव का लाभ
            12/05/2026
            KORBA:12 अंक में खेला शिक्षक,फर्जी अंकसूची से 17 साल नौकरी,अब बर्खास्तगी की तलवार
            12/05/2026
            KORBA: पुलिस व जनता के बीच समन्वय बनाने ग्राम रक्षा समितियों का गठन
            11/05/2026
            KORBA:वादाखिलाफी की इन्तहा,12 वर्षों से परेशान गेवरा बस्ती के ग्रामीण, 21 मई से बेमुद्दत खदानबंदी
            11/05/2026
            KORBA BREAK:जिपं में उबाल,CEO के एटीट्यूड पर भड़के, तालाबंदी की चेतावनी,देखें video
            11/05/2026
            KORBA: आर आई-पटवारी को बंधक बनाया,गलत सीमांकन का आरोप लगा सुसाइड कर लेने धमकाया
            11/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?