कोरबा। श्री कृष्ण पालनहार जनसेवा समिति के तत्वावधान में शिवा प्रतीक चौहान के नेतृत्व में संचालित अन्नपूर्णा सेवा द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी मातृ दिवस के अवसर पर सभी प्रभुजनों को साड़ी भेंट कर मातृशक्ति का सम्मान किया गया।
इस विशेष अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के अंतर्गत चावल, दाल, सब्जी, रोटी, पापड़, तरबूज एवं खरबूजा का वितरण भी सभी प्रभुजनों को प्रेमपूर्वक किया गया। निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहयोग पहुँचाने वाली अन्नपूर्णा सेवा ने मातृ दिवस के अवसर पर सम्मान, अपनत्व एवं मानव सेवा का सुंदर संदेश दिया। इस सेवा कार्य में साथी कृष्णा श्रीवास, आदर्श गौतम, प्रमोद साहू, राजेश गोस्वामी एवं आदित्या मांझी का सहयोग रहा।








