Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: कनबेरी में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला 2026 का सफल आयोजन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

कनबेरी में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला 2026 का सफल आयोजन

Admin
Last updated: 01/03/2026 8:15 PM
Admin
Share
2 Min Read
SHARE

कोरबा-कनबेरी। शाला स्तर पर आयोजित विज्ञान मेला प्रदर्शनी के उपरांत चयनित मॉडलों के साथ दिनांक 28 फरवरी 2026 को संकुल केंद्र कनबेरी में संकुल स्तरीय विज्ञान मेला का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में संकुल अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए चयनित मॉडलों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। सभी शालाओं की सहभागिता रही तथा ग्रामीणों और पालकों ने आयोजन की सराहना की। विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री शत्रुघन सिंह कंवर, सरपंच, ग्राम पंचायत कनबेरी रहे। विशिष्ट अतिथि श्री पुहुप सिंह कंवर, अध्यक्ष, शाला प्रबंधन समिति, प्राथमिक शाला कनबेरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संकुल प्राचार्य श्री दयाशंकर साहू एवं संकुल शैक्षिक समन्वयक श्री विनय सोनवानी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

- Advertisement -

      प्रदर्शनी में प्राथमिक शाला चंद्रनगर, धनुहारपारा, कनबेरी, खैरभवना, पाली, पड़निया, सोनपुरी तथा माध्यमिक शाला कनबेरी एवं पड़निया के विद्यार्थियों द्वारा विविध विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विद्यार्थियों से मॉडलों के तकनीकी पहलुओं की जानकारी प्राप्त की।

      विशेष रूप से माध्यमिक शाला कनबेरी द्वारा प्रस्तुत मानव उत्सर्जन प्रणाली का मॉडल, माध्यमिक शाला पड़निया का ज्वालामुखी मॉडल तथा प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित सौर ऊर्जा के मॉडल को अतिथियों ने अत्यंत सराहा। इन मॉडलों के संबंध में विद्यार्थियों से संवाद भी किया गया और उनकी वैज्ञानिक समझ की प्रशंसा की गई।

      कार्यक्रम में संकुल के प्रधानपाठक एवं शिक्षकगणों की सक्रिय उपस्थिति रही। उपस्थित शिक्षकों में श्री विनय सोनवानी, पिंकी साहू, दीपक कुमार गबेल, पवन लाल जोशी, बिरेंद्र कुमार राठौर, संतोष कुमार साहू, जे एस परस्ते, मनमोहन सिंह मरकाम, अरुण कुमार साहू, अर्चना गुप्ता, सुतोपा सामंत, संजय पटेल, अमरदीप बघेल, रागिनी दिव्य, सुजीत जांगड़े, संतोष सिंह बोधा, कला बघेल, सुनीता सरवानी, ममता खुराना, संगीता सिंह, मिक्टोरिया टोप्पो, अनिल कुमार कैवर्त एवं अर्चना सिंह शामिल रहे।

      छात्रों, पालकों, अतिथियों एवं शिक्षकों ने एक स्वर में कहा कि इस प्रकार के विज्ञान आधारित आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं रचनात्मकता का विकास हो सके।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article NKH में सफल ब्रेन सर्जरी,सड़क हादसे में गम्भीर युवक को मिला नया जीवन
                Next Article छग की राजनीति में “सूरज” के “उदय” का संकेत….!
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                KORBA:यातायात पुलिस अलर्ट-बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्यवाही जारी
                02/03/2026
                धमक बढ़ाने कोरबा पुलिस ने किया फ्लैग मार्च,अपील-शांति से मनाएं त्यौहार
                02/03/2026
                ​होली पर 4 मार्च को मदिरा दुकानें पूर्णतः बंद
                02/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?