Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA में इसलिए फाड़ा मंत्री का पोस्टर,हटाया महतो का बधाई बोर्ड,देखें VIDEO
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA में इसलिए फाड़ा मंत्री का पोस्टर,हटाया महतो का बधाई बोर्ड,देखें VIDEO

Admin
Last updated: 02/09/2025 2:09 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 जगह-जगह पोस्टर लगाने से आवागमन में हो रही दिक्कत से नाराज युवक ने दिया अंजाम

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा जिले के बुधवारी- सीएसईबी चौक में सोमवार की रात उस वक्त बवाल मच गया जब एक नाराज युवक ने बधाई संदेशों वाले पोस्टर, बैनर और बोर्ड को तोड़फोड़ कर फाड़ना शुरू कर दिया। यह बधाई संदेश कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन को अतिरिक्त मंत्रालय दिए जाने तथा युवा नेता विकास महतो के जन्मदिन की शुभकामनाओं के थे।

    - Advertisement -

      सीएसईबी जैन चौक पर गोलाकार लगाए गए विकास महतो के जन्मदिन वाले बधाई बोर्ड तथा सीएसईबी चौक व बुधवारी बाजार से घंटाघर की ओर जाने वाले मार्ग पर बिजली के खम्बों में लगे मंत्री लखन लाल देवांगन के बधाई संदेशों के पोस्टर बैनर को यह युवक हाथ में लाठी लेकर एकाएक फाड़ने और तोड़ने लग गया। विकास महतो के बोर्ड को हटाकर पास में ही एक दुकान के किनारे रख दिया और पोस्टर को फाड़ने लगा।

      उसने सीएसईबी चौक में भी इस तरह की गतिविधि को अंजाम दिया। यह देखकर भाजपा से जुड़े कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और ऐतराज किया तो युवक के साथ बहस हो गई। बताया जा रहा है कि उसकी जमकर पिटाई भी कर दी गई और अपनी जान बचाने के लिए युवक दौड़ता- भागता हुआ निकट स्थित जैन मंदिर में घुस गया और इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और लापता हो गया है।
      इधर घटना की जानकारी होते ही माहौल संभालने के लिए मौके पर सीएसपी भूषण एक्का, कोतवाली टीआई मोतीलाल पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मी भी पहुंच गए थे।
      0 एसपी ऑफिस भी गया था, इस कारण से नाराज था युवक

      इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जो जानकारी इस युवक को जानने वाले लोगों के माध्यम से सामने आई है, उसके मुताबिक युवक इस बात से नाराज था कि भाजपा नेताओं के बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स सड़क के चौक- चौराहा और खम्भों में लगा दिए जाने से सामान्य आवागमन में दिक्कत होती है। सामने की तरफ सहज रूप से दिखाई नहीं देता और हादसे की संभावना बनी रहती है। युवक इस बात से भी नाराज था कि जब जन्मदिन का कार्यक्रम हो गया तो इतने दिन तक बोर्ड लगाए रखने से क्या मतलब, आम जनता की तकलीफों से इन्हें कोई वास्ता नहीं। इस तरह की बातें वह आसपास के लोगों से कहता फिर रहा था। यह भी बताया गया कि यातायात विभाग के एक एएसआई से भी उसने अपनी यह पीड़ा व्यक्त की थी। यह भी बताया जा रहा है कि इस समस्या को लेकर वह कल दोपहर के वक्त एसपी कार्यालय गया था जहां से उसे द्वार पर तैनात एक आरक्षक ने चमका कर भगा दिया कि भाग जाओ वरना तुम्हें अंदर कर दिया जाएगा। उसने वहां से लौटकर अपनी यह पीड़ा उक्त यातायात ASI से व्यक्त की और अपने कुछ जानने वालों को भी बताया कि उसके साथ ऐसा घटनाक्रम हुआ है। युवक को जानने वालों के मुताबिक वह इस तरह से लगाए जाने वाले बैनर,पोस्टर से काफी नाराज चल रहा था और इसी नाराजगी को जाहिर करते हुए उसने आम लोगों के आवागमन में दृश्यता सम्बन्धी तकलीफों को दूर करने के लिए अपना गुस्सा उतारा। बताया जाता है कि वह विगत लगभग एक हफ्ते से जैन मंदिर में पूजा पाठ व आरती का कार्य कराते नजर आया था। फिलहाल, इस घटनाक्रम के बाद वह अपना बोरिया बिस्तर छोड़कर फरार है।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article SECL में “चंदा कटौती”, वेतन से जबरन लेने पर विरोध
                Next Article ग्राम बुंदेली में स्वास्थ्य शिविर का अयोजन, रेडक्रॉस सोसायटी व बालाजी सेवा संघ के द्वारा
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                KORBA BREAK: चंद्रमणि का हत्यारा कुणाल गिरफ्तार,पत्रकार संग बलवा और डकैती में भी संलिप्तता
                15/06/2026
                KORBA:दिनदहाड़े आतंक,रज्जाक ने BJP नेता का दोनों पैर तोड़ा, मंत्री लखन पहुंचे अस्पताल
                15/06/2026
                मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रबुद्धजनों, समाज प्रमुखों एवं धर्माचार्यों से मिले पदाधिकारी
                15/06/2026
                KORBA:सर्वाधिक मतों से जीते कमलेश यादव, प्रेस क्लब के संरक्षक निर्वाचित
                14/06/2026
                KORBA BREAK:लाखों का बैटरी स्क्रैप रवाना होने से पहले पकड़ाया, पर्यावरण विभाग ने पुलिस को सौंपा
                14/06/2026
                बालको के “सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर”
                13/06/2026
                KORBA BREAK: ASI के घायल पुत्र ने दम तोड़ा, कुछ आरोपी हिरासत में,डीजल चोरों से जुड़ रहे तार,अधिकृत पुष्टि नहीं
                12/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?