Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: शिक्षा विभाग में तबादला उद्योग,ACB ने 2 लाख की रिश्वत लेते दबोचा शिक्षक को
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

शिक्षा विभाग में तबादला उद्योग,ACB ने 2 लाख की रिश्वत लेते दबोचा शिक्षक को

Admin
Last updated: 17/07/2025 10:24 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

    0 युक्तियुक्तकरण से जुड़ा है मामला, क्या मोहरा बन गया विनोद साण्डे

    0 अधिकारियों की भूमिका पूर्ण संदेह के दायरे में, साण्डे मध्यस्थ की भूमिका निभाते पकड़ाया

    - Advertisement -

        कोरबा। विभिन्न मामलों में कोरबा जिले का शिक्षा विभाग किसी न किसी तरह से सुर्खियों में रहता आया है। कभी अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर काम करने की बात गूंजती है,और कार्रवाई रद्दी की टोकरी में चली जाती है, तो कभी हस्ताक्षर करने के नाम पर 500 रुपये लेने का मुद्दा शिक्षकों के बीच छाया रहता है। शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी होती जा रही है और शिक्षा से जुड़े इस विभाग में पढ़ाई-लिखाई, अध्ययन-अध्यापन,परिणाम सुधार पर कम, पैसा किस तरह से आए इस पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। पदोन्नति और पदांकन के मामले में भी कमीशन/रिश्वत की बातें खूब चर्चा में रही और शिकवा-शिकायतों का दौर भी चला। युक्तियुक्तकरण में भी काफी घालमेल हुआ जो उजागर भी किया गया। वर्तमान में युक्तियुक्तकरण के बहाने ही सही,तबादला उद्योग इस विभाग में हावी है। इस उद्योग का भांडा एक शिक्षक की वजह से फूटा जिसने अपनी निकटता जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी से होना बता कर महिला शिक्षिका का तबादला दूर स्कूल की बजाय नजदीक के स्कूल में कराने के एवज में 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। रिश्वत लेने का मामला अपने आप में इस बात को प्रमाणित करने के लिए काफी है कि शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का खेल तो चल रहा है, यह बात अलग है कि इसे एसीबी ने पकड़ा है,पर जाल में अधिकारविहीन छोटी मछली फंस गई।

        0 यह है पूरा मामला

        9 जुलाई 2025 को प्राथमिक शाला केसला के प्रधान पाठक रामायण पटेल द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में शिकायत की गई थी कि उसकी पत्नी उसी के स्कूल में शिक्षक पदस्थ है। आरोपी विनोद कुमार सांडे जो माध्यमिक शाला बेला में शिक्षक है, के द्वारा उसकी पत्नी का ट्रांसफर अन्य दूर के स्कूल में होने की संभावना बताकर अपना परिचय डीईओ और बीईओ से होना बताकर इससे बचने और नजदीक के स्कूल ओमपुर में करा देने के एवज में 2 लाख रुपए की मांग की जा रही है। वह रिश्वत देना नहीं बल्कि उसे रिश्वत लेते हुए पकड़वाना चाहता है। शिकायत का सत्यापन बाद ट्रैप की योजना बनाकर विनोद को 2 लाख रुपए प्रार्थी के कोरबा स्थित निवास में उससे लेने के दौरान 17 जुलाई 2025 को पकड़ा गया। आरोपी से रिश्वत की रकम जप्त कर एसीबी के द्वारा उसके विरुद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत कार्यवाही की गई है।

        0 शिक्षिका सहित 7 की आज होनी थी काउंसिलिंग
        रिश्वत कांड के मामले में जब सत्यसंवाद ने अपने सूत्रों के माध्यम से जानकारी निकली तो ज्ञात हुआ कि युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया से छूटे हुए सात लोगों के काउंसलिंग की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा कल ही जारी की गई और इन सभी सात लोगों का आज 17 जुलाई को काउंसलिंग होना था। बता दें कि, अतिशेष शिक्षकों की सूची में उक्त शिक्षिका का नाम पूर्व में था तो उन्होंने कलेक्टर को आवेदन देकर बीमारी के कारण रुकवा लिया लेकिन दुबारा नाम लाया गया तो कोर्ट चली गईं। वहां से न्याय मिला तो पुनः पूर्ववत बेला में पदस्थ हुईं। अब सात लोगों में इनका नाम ऊपर के क्रम में शामिल है,जिसे काउंसलिंग के बाद पदस्थापना दी जानी थी। काउंसलिंग समिति के अध्यक्ष कलेक्टर और सचिव जिला शिक्षा अधिकारी होते हैं। विवाद की स्थिति में ऐहतियात के तौर पर काउंसलिंग में कलेक्टर बैठते हैं अन्यथा सचिव ही कमेटी सदस्यों के साथ पूरी सूची फाइनल कर कलेक्टर का हस्ताक्षर करा लेते हैं और भरोसे-विश्वास में सारा काम कई बार हो जाता है। शिक्षक विनोद साण्डे बेला के स्कूल में पदस्थ है, वह रजगामार संकुल का समन्वयक भी है और ओमपुर का स्कूल रजगामार संकुल के अंतर्गत आता है। ऐसे में इतना तो सम्भव है कि विनोद साण्डे ने अपने संकुल के ओमपुर स्कूल में पदस्थापना कराने का दम भरा हो और 2 लाख की मांग रखी हो, लेकिन जानकार बताते हैं कि संकुल समन्वय को किसी तरह का अधिकार ही नहीं है कि वह किसी का तबादला कर या करा सके और ना तो वह काउंसलिंग समिति में शामिल है, लेकिन दूसरी तरफ उसे इस बात की पूरी जानकारी दी गई थी कि उक्त शिक्षिका का तबादला दूरस्थ स्कूल में होने वाला है। अब आरोपी साण्डे नजदीक तबादला कराने के मामले में निःसन्देह मोहरा के तौर पर इस्तेमाल हुआ। चूंकि बेला संकुल और रजगामार संकुल कोरबा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के अधिकार क्षेत्र में आते हैं और उन्हीं के अधीन संकुल समन्वयक भी काम करता है बीईओ के मार्फत फाईल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय जाकर हस्ताक्षरित होती है और फिर नई पदस्थापना पर शिक्षक को जाना होता है। यह भी है कि अधिकांश को दूर पूर्व युक्तियुक्तकरण में काफी दूर भेजा गया है और कुछ लोग नजदीक पदस्थ होने के लिए एप्रोच लगाते पर सीधे डीईओ से नहीं,संकुल समन्वयक माध्यम होते हैं।

        0 सक्षम अधिकारियों की भूमिका भी जांची जाय
        इस तरह से रिश्वत के तार न सिर्फ सक्षम अधिकारियों से पूरी तरह जुड़े हुए हैं बल्कि इसमें डीईओ तथा बीईओ या अन्य की भूमिका भी पूर्ण रूप से संदेह के दायरे में आती नजर आ रही है। अब यह अलग बात है कि एंटी करप्शन ब्यूरो इस पूरे मामले में इन दोनों की भूमिका या तबादला उद्योग चलाने वालों को किस तरह से बेनकाब कर पाएगा…? आरोपी विनोद साण्डे को बेहतर जानने वाले बताते हैं कि वह इस तरह की प्रवृत्ति का व्यक्ति नहीं है लेकिन वह अपने शीर्ष अधिकारियों के लिए लेन-देन की बात करने का एक माध्यम जरूर हो सकता है। शिक्षा विभाग से जुड़े लोग व शिक्षक भी चाहते हैं कि सारा कुछ आईने की तरह साफ होना चाहिए और जांच के दायरे में जो भी अधिकारी-कर्मचारी आए, उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने के साथ आय और सम्पत्ति की जांच कराई जानी चाहिए।

                  Share This Article
                  Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                  Share
                  Previous Article फोटो विवाद में नोटिस पर पूर्व मंत्री जयसिंह ने कहा-मुझे निर्देश का अधिकार कलेक्टर को नहीं
                  Next Article अपने विचारों में शुद्धता लाएं,मन पवित्र रखें तो शुभ-लाभ अवश्य होगा
                  हत्या अपडेट: इन 6 लोगों पर FIR दर्ज,एक राय होकर 3 मौतों को अंजाम दिया
                  12/12/2025
                  KORBA:4 घंटे खदान बंद कराया ग्रामीणों ने, 18 दिसंबर को त्रिपक्षीय वार्ता पर सहमति
                  12/12/2025
                  KORBA में कारगिल योद्धा की भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई, टोल प्लाजा में धोखाधड़ी पर अनशन शुरू
                  12/12/2025
                  सांसद बोलीं-कोरबा ठगा महसूस कर रहा,रेल सुविधाओं को तरस रही संसदीय क्षेत्र की जनता,video
                  12/12/2025
                  KORBA BREAK:आश्रम में शराबखोरी,अधीक्षक व कर्मचारी निलंबित, दैवेभो कर्मचारी की सेवा समाप्त
                  12/12/2025
                  KORBA:राशन के लिए कार्डधारी परेशान, तिलकेजा-अमापाली-करमंदी PDS की जनपद सदस्य कोसले ने की शिकायत
                  12/12/2025
                  आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी: कोरबा में शिविर लगाकर शिकायतों का निराकरण 14 तक
                  12/12/2025
                  KORBA: अनाप-शनाप बिजली बिल,फिर लाइन काटा,महिलाओं ने घेरा विद्युत दफ्तर
                  12/12/2025
                  Saty Sanwad

                  SATYANARAYAN PAL

                  Editor

                  Mob : +91-9151305911
                  Email : satysanwad2023@gmail.com
                  Address : Korba Chhattisgarh 495677

                  UDYAM-CG-10-0016159

                  Important Page

                  • About Us
                  • Contact Us
                  • Disclaimer
                  • Privacy Policy
                  • Terms and Conditions

                  श्री गणेशाय: नमः

                  छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                  © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                  Welcome Back!

                  Sign in to your account

                  Username or Email Address
                  Password

                  Lost your password?