👉🏻 श्रमिक की संदिग्ध मौत के मामले में काम बंद कराया था लोगों ने
कोरबा। एसईसीएल की दीपका परियोजना में कार्यरत निजी कम्पनी कलिंगा के एक श्रमिक जीवराखन जांगड़े की संदिग्ध मौत के मामले में काम बन्द प्रदर्शन के बाद समझौता हुआ। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन खत्म किया और कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ किया।

स्थानीय समाचार सहयोगी ने बताया कि कलिंगा कंपनी ने परिजन को 2 लाख रुपए, एक व्यक्ति को रोजगार और मृतक के बच्चे का पढ़ाई-लिखाई, परवरिश सहित पत्नी को तात्कालिक अनुदान राशि देने पर फैसला लिया गया तब जाकर हड़ताल को समाप्त किये।
कलिंगा कंपनी के मैनेजर विकास दुबे ने चर्चा के दौरान यह भी सुझाव दिया कि यदि खदान के अंदर एसईसीएल कर्मचारी या निजी कंपनी के मजदूर व श्रमिक किसी के साथ ऐसी घटना हो जाती है तो उस कंपनी के पूरे स्टाफ से 1000-1000 रुपये कलेक्शन करके उनके परिवार को एक आर्थिक सहयोग हेतु सहायता राशि दिया जा सकता है।




