0 कोरबा जिले के गुमिया का मामला- फर्जी लोगों द्वारा भारी वाहन चालकों से वसूली का हुआ खुलासा
कोरबा। भाजपा के बरपाली मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू के द्वारा पंचायत गुमिया की गौचर भूमि पर बेजा कब्जा किए जाने की शिकायत में नया मोड़ आ गया है। गुमिया के सरपंच ने अपना हस्ताक्षर फर्जी व सील का गलत उपयोग कर जनदर्शन में फर्जी शिकायत का सनसनीखेज खुलासा किया है। इसके साथ ही कई सवाल भी उठ गए हैं।
शिकायत को फर्जी बताते हुए गौतम प्रसाद बियार सरपंच ग्राम पंचायत गुमिया, जनपद पंचायत करतला जिला कोरबा ने कहा है कि दिनांक 02/03/2026 को ओम प्रकाश राजू साहू के द्वारा ग्राम पंचायत गुमिया के शासकीय गोचर भूमि चारागाह (खसरा क. 1318/1) पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने बाबत् आवेदन प्रस्तुत किया गया है।
सरपंच ने कहा है कि उक्त शिकायत आवेदन बिना मेरी जानकारी और मेरी अनुपस्थिति में किसी अन्य के द्वारा मेरे हस्ताक्षर व सील का गलत उपयोग कर फर्जी शिकायत किया गया है जो कि पूर्ण रूप से गलत व आधारहीन है। उक्त शिकायत राजनीतिक द्वेष की भावना रखते हुए मुझे एवं ओमप्रकाश राजू साहू जो (भाजपा बरपाली मंडल अध्यक्ष) है को बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है।
👉🏻 बियार ने कब्जा किया, बाद में साहू को सौंपा
कहा है कि किए गए शिकायत पत्र में जिस शासकीय भूमि पर ओमप्रकाश राजू साहू के द्वारा कब्जे की बात कही गई है उक्त खसरे व रकबे की भूमि ओमप्रकाश राजू साहू को उसके मामा फिरतराम बियार जो कि लगभग 30-35 वर्ष से उक्त भूमि पर काबिज रहे हैं, जिनके द्वारा लगभग 15 वर्ष पूर्व अपने जीवनकाल में ओमप्रकाश राजू साहू को कब्जे में दिया गया था तब से ओमप्रकाश राजू साहू उक्त भूमि पर काबिज कास्त कर खेती किसानी करते चले आ रहे हैं। उनके द्वारा चारागाह/गोचर भूमि पर कोई अवैध कब्जा नहीं किया गया है।
👉🏻 हमारे नाम से वसूली किया जा रहा
सरपंच ने कहा है कि मेरे व मंडल अध्यक्ष के सहयोग से गांव के विकास के कई कार्य कराए गए हैं जबकि हमारे नाम से अज्ञात फर्जी व्यक्तियों के द्वारा मुझे व मंडल अध्यक्ष को बदनाम करने के लिए गांव से गुजरने वाले भारी वाहनों को रूकवाकर हमारे नाम से अवैध वसूली किया जा रहा है और मुझे व मंडल अध्यक्ष को बदनाम किया जा रहा है, हमारी छवि धूमिल कर अपराधिक कार्य कर रहे हैं जिसकी जांच किया जाना अति आवश्यक है और हमारे गांव में भारी वाहनों के प्रवेश को वर्जित किया जाए।
उपरोक्तानुसार हस्ताक्षर व सील कर दुरूपयोग कर फर्जी शिकायत करने वालों के विरूद्ध जांच कर उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया गया है।
👉🏻 मामले में उभरते सवाल
- शिकायतकर्ता में पूर्व् सरपंच सीता बाई, वन प्र बन्धन समिति अध्यक्ष दिनेश कुमार,गौठान समिति पूर्व् अध्यक्ष चेतन कुमार, ओमशंकर साहू के भी हस्ताक्षर हैं, तो क्या इनके सामने सरपंच का फर्जी हस्ताक्षर व सील लगाया गया…?
- गौचर भूमि पर कब्जा पूर्व् से बियार ने किया था,तो उसी कब्जा को आगे साहू को सौंपना सही कैसे,सम्बन्ध भी संदेहास्पद
- इस शिकायत के बाद ही अवैध वसूली की याद क्यों आई?
- क्या सरपंच राजनीतिक दबाव में है, 2 मार्च की शिकायत 14 दिन बाद वापस ली गई,वह भी अकेले..! जब मामले में कलेक्टर ने तहसीलदार को जांच हेतु निर्देशित किया है,तब जांच से पहले किस बात की हड़बड़ी..?






