कोरबा। सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जिला परिवहन विभाग और यातायात विभाग कोरबा के द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन लाइवलीहुड कालेज के पीएससी क्लास में कल किया गया। इस कार्यक्रम में कोरबा के जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया, ट्रैफिक डीएसपी ज्योत्स्ना चौधरी, एएसआई मनोज राठौर, सतानंद जांगड़े एवं तेज सिंह मोटर ड्रायविंग स्कूल के प्राचार्य प्रदीप सिंह उपस्थित थे। उक्त कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा जागरूकता को लेकर यातायात संकेत से संबधित जानकारी दी गई और सभी को यातायात का पाठ पढ़ाया गया। इसके साथ ही जिले में सड़क सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित् कराने के लिए परिवहन विभाग कोरबा ने सख्त कदम उठाते हुए शराब पीकर तेज गति से वाहन चालन करने वाले लापरवाह वाहन चालको पर कार्रवाई की गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 109 चालकों के विरूद्व लाईसेंस निलंबन की कार्रवाई भी जिला परिवहन अधिकारी अतुल असैया के द्वारा की गई है। उन्होंने आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहने की बात कही है।
सड़क जागरूकता पर कार्यशाला और लायसेंस निलंबन की कार्रवाई


















