कोरबा। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और पूर्व मंत्री डॉ, चरण दास महंत के करीबी माने जाने वाले पुरानी बस्ती निवासी बाबा खान का मगंलवार की शाम आकस्मिक निधन हो गया । बाबा खान मृदुभाषी और मिलनसार व्यक्ति थे। सभी को साथ में लेकर चलने और लोगों को सही दिशा प्रदान करने वाले बाबा खान की कार्यशैली के मुरीद उनके शुभचिंतकों ने रानी रोड स्थित चित्रा टाकीज के सामने सियान सदन में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वॉर्ड पार्षद धरम निर्मले, हाजी इकलाख खान, वरिष्ठ पत्रकार सनन्द दास दीवान, दैनिक लोक सदन के संपादक सुरेश चंद्र रोहरा, विमल थवाईत, अब्दुल गनी,मूरित राम साहू, सुनील जैन सहित अनेक करीबी लोग उपस्थित थे।