Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: राजनीतिक नहीं,शोषितों और पीड़ितों की आवाज है भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पायलट
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

राजनीतिक नहीं,शोषितों और पीड़ितों की आवाज है भारत जोड़ो न्याय यात्रा: पायलट

Admin
Last updated: 03/02/2024 4:40 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 8 फरवरी को उड़ीसा से छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेंगे राहुल गांधी,12 को कोरबा में
0 कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश प्रभारी,पीसीसी अध्यक्ष ने ली बैठक

- Advertisement -

    कोरबा। शुक्रवार रात लगभग 10 बजे कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट,पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरणदास महंत जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर पहुंचे। प्रथम प्रवास पर सचिन पायलट व अन्य सभी का स्वागत किया गया।
    सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर श्री पायलट ने कहा कि 14 जनवरी को इम्फाल मणिपुर से प्रारम्भ हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा उड़ीसा से होते हुए 8 को फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में प्रवेश करेगी व कोरबा में 12 फरवरी को पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है।यात्रा का उद्देश्य है कि जो अपनी आवाज रख नहीं पा रहे,जिनकी आवाज लोग सुन नहीं रहे, जो वंचित हैं,पीड़ित हैं, नौजवान हैं,किसान हैं महिला, दलित,आदिवासी हैं ऐसा बहुत बड़ा तबका इस देश में है जो कई चुनौतियों से जूझ रहा है, जिन पर अत्याचार हो रहे हैं, जिनको न्याय नहीं मिल पाता, जिनमें बहुत सारे कठिनाईयों को झेलने की शक्ति नहीं है, उन लोगों की आवाज बनकर यह यात्रा निकल रही है। बीजेपी की सरकार ने इन 10 सालों में अपने वादे पूरे नहीं किये।
    उन्होंने कहा केंद्र की भाजपा सरकार ईडी, आईटी और सीबीआई का दुरुपयोग कर विपक्ष के नेताओं को डराने धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव में हारने के बाद भी कांग्रेस पार्टी काफी मजबूती से खड़ी हुई है और लोकसभा में हम सभी 11 सीट जीतेंगे। इसके लिए हम लोग रात और दिन मेहनत करेंगे।
    श्री पायलट ने कहा कि इस यात्रा से भाजपा के लोग भयभीत हैं, हम इस यात्रा को लेकर देश में निकले हैं। गरीब, शोषित, दलित लोगों के बीच में जा रहे हैं,उनकी बातों को सुन रहे हैं और जनता के मूड को समझने का भी प्रयास कर रहे हैं। जनता का हमको पूरा समर्थन मिल रहा है व जहां-जहां से यात्रा निकाल रही है उस मार्ग में हजारों की संख्या में लोग घर से निकलकर आ रहे हैं। झारखंड की सोरेन सरकार को लेकर भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार तोड़ने में विश्वास करती है और हम जनता को जोड़ने में विश्वास रखते हैं।
    इससे पहले विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा की राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए हम लोग एकजुट होकर काम कर रहे हैं। पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि राहुल गांधी का काफिला जब कोरबा जिले से निकलेगा तो कांग्रेस के कार्यकर्ता और कोरबावासी जबरदस्त तरीके से न्याय यात्रा का स्वागत करेंगे। श्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के अन्याय का बदला लोकसभा चुनाव के सभी 11 सीट को जीतकर कांग्रेस लेगी। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस बहुत मजबूत पार्टी है। हम सब मिलकर कांग्रेस पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और इसके लिए क्षेत्र की जनता हमको और कांग्रेस पार्टी को भरपूर सहयोग करेगी। राहुल गांधी के आने से कोरबा का माहौल पूरी तरह से कांग्रेसमय हो जाएगा।
    इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नोबेल वर्मा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुंदर सोनी, कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी जिलाध्यक्ष द्वय सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, सपना चौहान,पालिकाध्यक्ष रतन मित्तल, कार्यालय महामंत्री सुरेश कुमार अग्रवाल सहित महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल व कांग्रेस के अन्य सहयोगी संगठनों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    - Advertisement -

    0 न्याय यात्रा का यह है तय रूट

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में ओड़िशा से प्रवेश करेगी। यह यात्रा रायगढ़, खरसिया, कोरबा, तारा-उदयपुर अंबिकापुर और रामानुजगंज होते हुए निकलेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और छत्तीसगढ़ प्रदेश में इस यात्रा का संचालन के लिए रूट समिति के चेयरमेन विकास उपाध्याय ने यात्रा के प्रदेश संयोजक पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल के साथ गुरूवार को इन मार्गों की समीक्षा व निरीक्षण किया है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article बड़ी कार्रवाई:150 घन मीटर रेत जप्त,अवैध भण्डारण व उल्लंघन पर 4 खदान सील
            Next Article प्रेस क्लब गेवरा-दीपका को विधायक प्रेमचंद ने दिलाई शपथ
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?