कोरबा। सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस रोड में स्थित एसएस प्लाजा शॉपिंग कांप्लेक्स में संचालित शारदा टेलीकॉम के संचालक चेतन चौधरी उम्र लगभग 67 वर्ष को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। उनके विरुद्ध छेड़छाड़ का एफआईआर दर्ज है।
अपने दुकान में काम करने वाली नाबालिक लड़की से 9 अगस्त 2026 को गाली-गलौच व छेड़छाड़ के मामले में चेतन चौधरी एफआईआर दर्ज होने के बाद से कथित तौर पर फरार बताये जा रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत रही। इस बीच पुलिस गिरफ्त से अपनी दूरी बनाते हुए अधिवक्ता कमलेश साहू के माध्यम से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (फ़ास्ट ट्रेक कोर्ट) के न्यायालय में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था। पॉक्सो एक्ट व गाली-गलौच के मामले में आरोपी को अग्रिम जमानत का लाभ नहीं देने के लिए विशेष लोक अभियोजक सुनील कुमार मिश्रा के द्वारा मजबूत पक्ष रखे गए। न्यायाधीश के द्वारा दोनों पक्षों को सुनते हुए चेतन कुमार चौधरी के अग्रिम जमानत आवेदन को खारिज कर दिया गया।
इसके बाद कयासों का सिलसिला जारी था कि गिरफ्तारी होगी या यूं ही फरार रहेंगे। इन कयासों को खारिज करते हुए कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी चेतन चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद डडसेना ने बताया कि न्यायाधीश ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया।
KORBA:व्यवसायी चेतन चौधरी जेल दाखिल, अग्रिम जमानत हो चुकी है खारिज






