Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 72 घंटे में धान उठाव का अनुबंध ताक पर,समितियों मेें सूखत और अब पानी से आफत
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

72 घंटे में धान उठाव का अनुबंध ताक पर,समितियों मेें सूखत और अब पानी से आफत

Admin
Last updated: 12/02/2024 10:14 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

0 कोरबा में 24 जनवरी के बाद नहीं काटा गया डीओ, मिलरों की मनमानी, डीएमओ उदासीन
कोरबा। कोरबा जिले में धान का उठाव अपेक्षित गति से नहीं होने के कारण उपार्जन समितियां पशोपेश में हैं। मौसम में बदलाव की मार से पहले धान के सूखने का जहां खतरा मंडराता रहा वहीं अब बदले मौसम में बारिश ने परेशान कर दिया है। दोनों ही हालातों में समितियों पर मुसीबत मंडरा रही है और इसकी एकमात्र वजह धान खरीदी के 72 घंटे के भीतर उपार्जन केन्द्र से धान का उठाव करने के संबंध में समिति और विपणन संघ के बीच हुए अनुबंध का पालन नहीं होना है। नियमत: डीओ कटने के 10 दिन के भीतर धान का उठाव करने का प्रावधान है और यदि इससे एक दिन भी ज्यादा हुआ तो विपणन विभाग द्वारा संबंधित मिलर पर पेनाल्टी का नियम है। दूसरी ओर उपार्जन केन्द्रों से धान का उठाव समय पर नहीं होने से धूप में धान सूखने के कारण उठाव के वक्त उसका वजन कम होने से सूखत की भरपाई समितियों से कराई जाती है, जो समिति पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ होता है। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी के बाद से मिलरों को डीओ जारी नहीं किया गया है जिसके कारण उपार्जन केन्द्रों में धान जाम हो गया है। इस संबंध में बार-बार जिला प्रशासन और जिला मार्कफेड अधिकारी का ध्यानाकर्षण कराने के बावजूद धान का उठाव के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है और उपार्जन समितियों की जान सांसत में है।
0 जिले भर में 5 लाख 16 हजार 712 क्विंटल धान जाम
जिले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुल 65 उपार्जन केन्द्रों में कुल 5 लाख 16 हजार 712 क्विंटल धान की मात्रा आज भी शेष है। इन 65 उपार्जन समितियों में कुल 28 लाख 67 हजार 331.60 क्विंटल धान की खरीदी की गई। इसके विरुद्ध 23 लाख 50 हजार 619.60 क्विंटल धान का उठाव हो पाया है और 5 लाख 16 हजार 712 क्विंटल धान अब भी उपार्जन केन्द्रों में उठाव की राह ताक रहा है। अधिकांश उपार्जन केन्द्रों में धान रखने के लिए ड्रेनेज (पक्का चबूतरा) नहीं बनाया गया है जिससे धान जमीन पर मौजूद है। हालांकि इसके ऊपर तिरपाल/प्लास्टिक डालकर ढंक दिया गया है किन्तु बारिश का पानी सतह पर मौजूद धान का नुकसान पहुंचाएगा। बारिश न हुई तो भी गर्मी में धान सूखने लगेगा। इन दोनों हालातों में नुकसान समितियों को ही उठाना है जिससे वे चिंतित हैं।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article पाल समाज का मिलन समारोह और वनभोज आयोजित
              Next Article 2 इंक्रीमेंट की सजा प्राप्त KR डहरिया पर मेहरबान प्रशासन
              अदाणी KPL में विश्व पर्यावरण सप्ताह – 2026 का समापन: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से 1500 पौधरोपण के साथ हरित भविष्य का लिया संकल्प
              16/06/2026
              KORBA में कार्रवाई लटकी, बिलासपुर में भी पकड़ाया अवैध बैटरी स्क्रैप
              16/06/2026
              युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
              16/06/2026
              KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
              16/06/2026
              KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
              16/06/2026
              भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
              16/06/2026
              रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
              16/06/2026
              KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
              15/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?