Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 2 इंक्रीमेंट की सजा प्राप्त KR डहरिया पर मेहरबान प्रशासन
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

2 इंक्रीमेंट की सजा प्राप्त KR डहरिया पर मेहरबान प्रशासन

Admin
Last updated: 12/02/2024 10:34 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 मूल शाला में पदस्थ करने की मांग भी लंबित, अब डीईओ की कुर्सी पर नजर..!
कोरबा। जिला शिक्षा विभाग के कार्यालय में कार्यरत सहायक संचालक केआर डहरिया पर न सिर्फ प्रशासन बल्कि शासन की मेहरबानी इस कदर है कि दो इंक्रीमेंट रोकने की सजा न्यायालय से दिए जाने के बाद भी उन्हें पूर्व की शिकायत और मौजूदा पर बने रहने की योग्यता नहीं होने के बावजूद कार्यमुक्त कर मूल शाला में भेजने का आदेश जारी नहीं कर पा रहे हैं। शासन और विभाग के नियम-कायदों से बढक़र श्री डहरिया की उच्च स्तर पर सांठगांठ हो चुकी है, जिसका भरपूर लाभ नियमों से विपरीत जाकर उठाया जा रहा है।

जिले में सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति में सैकड़ो पदोन्नत प्रधान पाठको को मनचाहा पोस्टिंग देने हेतु अपने पद का दुरुपयोग किया गया। पदांकन के लिए सहायक ग्रेड-3 और इनके बीच चली मनचाहा पोस्टिंग करने की लिस्ट काफी चर्चा में रही। उस लिस्ट को लेकर समय खास चर्चा में आए सहायक संचालक के आर डहरिया मूल रूप से व्याख्याता हैं। इनके द्वारा अपने एप्रोच के जरिए सहायक संचालक का पद हासिल कर लिया गया है जबकि नियमत: प्राचार्य स्तर पर ही यह पद दिया जा सकता है। जैसे-तैसे सहायक संचालक की कुर्सी प्राप्त कर लेने के बाद श्री डहरिया पर मनमानी करने के तमाम आरोप लगाए जाते रहे लेकिन सभी शिकायतों को दर किनार कर विभाग इन पर मेहरबान बना हुआ है। शासन के नियमों की भी धज्जियां जिला शिक्षा विभाग में उड़ रही हैं। अभी शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा की कार्रवाई के दौरान तत्कालीन मुंगेली जिला शिक्षा अधिकारी रहे और वर्तमान कोरबा डीईओ जीपी भारद्वाज को निलंबित करने का निर्देश जारी किया है। यह निर्देश अभी कागजी तौर पर जारी नहीं हुआ है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि डीईओ के निलंबन का आदेश आते ही श्री डहरिया प्रभारी डीईओ की कुर्सी पर बैठने को आतुर हैं।
दूसरी तरफ सहायक संचालक डहरिया को विभागीय तौर पर जारी कारण बताओ नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर शासन के स्कूल शिक्षा विभाग अवर सचिव आरपी वर्मा द्वारा आगामी दो वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोके जाने की शास्ति अधिरोपित की गई है। 3 अक्टूबर 2023 को जारी इस आदेश के उपरांत व आधार पर लोक जनशक्ति पार्टी (रा.) के जिलाध्यक्ष राजकुमार दुबे के द्वारा जिलाधीश को 10 जनवरी 2024 को ज्ञापन सौंपकर गंभीर कृत्यों व शासन प्रशासन की धूमिल होती छवि के मद्देनजर पद से मुक्त कर मूल पद व्याख्याता, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिन्दपुर विकासखण्ड पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ करने की मांग की गई है। यह मांग आज पर्यंत लंबित है।
0 विभाग में चल रहा फर्जी शिकायत और त्वरित जांच का खेल
विभागीय विश्वसनीय सूत्र बताते हैं कि इन दिनों शिक्षा विभाग में फर्जी शिकायत का खेल खेला जा रहा है। जिस किसी भी शिक्षक अथवा पदाधिकारी या अन्य से किसी भी तरह का शिकवा विभागीय अधिकारियों को होता है, उसके विरुद्ध किसी के भी नाम से फर्जी शिकायत करवा कर उसी दिन कलेक्टर के कार्यालय में, विभागीय कार्यालय में मार्क करा कर दूसरे ही दिन जांच और उसी दिन कार्रवाई का पत्र जारी हो रहा है। इससे पृथक कई ऐसे भी शिकायत हैं जो वर्षों से लंबित हैं लेकिन जिन मामलों में व्यक्तिगत रुचि होती है, उस पर तत्काल जांच बिठाई जा रही है। खबर तो यह भी है कि फर्जी शिकायतों के सहारे लेन-देन का भी खेल हो रहा है। चढ़ावा नहीं देने वाले को दण्ड का भागीदार और देने वाले को माफी मिल रही है।

- Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article 72 घंटे में धान उठाव का अनुबंध ताक पर,समितियों मेें सूखत और अब पानी से आफत
                Next Article BALCO: ‘विश ट्री’ पहल से समुदाय के बच्चों को मिली खुशियां
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                करतला में मजाक बना कृषक उन्नति कार्यक्रम
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?