बिलासपुर। कांग्रेस बिलासपुर लोकसभा सीट से पूर्व सांसद स्व.रामगोपाल तिवारी के पौते को मैदान में उतार सकती हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस अपूर्व तिवारी का नाम फाइनल कर देंगी। बता दें कि अविभाजित जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से दिग्गज कांग्रेस नेता रामगोपाल तिवारी सांसद रह चुके हैं।
प्रतिष्ठित तिवारी परिवार हमेशा से कांग्रेस समर्थित रहा हैं। पूर्व सांसद के पौते अपूर्व तिवारी को नये चेहरे के रूप में मैदान में उतारने का मन कांग्रेस ने बना लिया है केवल औपचारिक एलान पार्टी की ओर से होना बाकी हैं। आज दिल्ली में कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में बिलासपुर सहित राज्य की सभी 11 सीटों के उम्मीदवार के नाम की धोषणा की जा सकती हैं।
बता दे कि बिलासपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से पूर्व केबिनेट मंत्री टीएस सिंहदेव के नाम की चर्चा थी। हालांकि सिंहदेव चुनाव लड़ने के मूड में नहीं हैं। भाजपा ने बिलासपुर सीट से तोखन साहू को उम्मीदवार बनाया हैं। पूर्व सांसद अरुण साव प्रदेश भाजपा सरकार में डिप्टी सीएम हैं।
पूर्व सांसद रामगोपाल के पोते को बिलासपुर से लोकसभा टिकट की सुगबुगाहट
![](https://satysanwad.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240309_093313.jpg)