Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: वन के मजदूर जान देने मजबूर, पौधारोपण घोटाला छिपाने बाहरी मजदूरों से कराया काम,वेतन लटकाया तो दिया है धरना
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

वन के मजदूर जान देने मजबूर, पौधारोपण घोटाला छिपाने बाहरी मजदूरों से कराया काम,वेतन लटकाया तो दिया है धरना

Admin
Last updated: 05/09/2024 5:11 PM
Admin
Share
6 Min Read
SHARE

0 पसान वन परिक्षेत्र का मामला,मिसिंग एरिया में भी बताया पौधारोपण, जांच लटकी

- Advertisement -

      कोरबा। कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत आने वाले पसान वन परिक्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरिया सीपतपारा में संचित रोपणी पौधारोपण के घोटाले को रफा दफा करने के लिए पौधारोपण की लीपापोती कराई जा रही है। अभी पौधों के रोपण में लगाए गए एमपी के मजदूरों को मजदूरी तक नहीं दी गई है और वे फांसी पर लटकने की बात कर रहे हैं।

      - Advertisement -

      वर्ष-2021 में कैम्पा मद से कराए गए करोड़ों की लागत से सिंचित रोपणी पौधारोपण में घोटाले की जांच हो रही है। 265 हेक्टेयर क्षेत्रफल में कराए गए पौधारोपण में से जहां महज 20 प्रतिशत पौधे जीवित बचे हैं वहीं 135 हेक्टेयर क्षेत्रफल मिसिंग भूमि है अर्थात यह जमीन है ही नहीं। विभागीय सूत्रों की मानें तो 135 हेक्टेयर क्षेत्रफल भूमि नहीं होने के बावजूद इस पर पौधारोपण दर्शाया गया है। इन पौधों को सींचने के लिए वर्ष-2022 में पार्ट-1 के 150 हेक्टेयर क्षेत्रफल के पौधों हेतु 12 बोर तथा पार्ट-2 के 115 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपित पौधों हेतु 9 बोर खनन कराए गए। आश्चर्य की बात यह है कि उक्त रोपणी क्षेत्र में बिजली नहीं है। बिना बिजली सुविधा के 21 बोर का खनन करा दिया गया। बोर खनन कराने के बाद टेस्टिंग के लिए जनरेटर का सहारा लिया गया और सब कुछ ओके बताकर, जियो टैगिंग में सब कुछ सही दिखाकर करोड़ों रुपए आहरित कर लिए गए। इन राशि की कहीं न कहीं बंदरबांट हुई है। पौधोरोपण में घपला हुआ है तो बोर के औचित्य पर भी सवाल उठे हैं।

      इस मामले में डीएफओ कुमार निशांत के द्वारा जांच के आदेश जुलाई माह में दिए गए हैं और 7 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करना था। जांच टीम ने क्या पाया, यह आज तक सार्वजनिक नहीं हो सका है और ना ही विभागीय तौर पर यह बात सामने लाई जा रही है कि जांच में क्या पाया? वैसे सूत्र बताते हैं की जांच की गति धीमी रखी गई है, इधर दूसरी तरफ पिपरिया सीपतपारा में अगस्त महीने में पौधारोपण कराने के लिए रेंजर दहायत के द्वारा बाहर मध्य प्रदेश के उमरिया से मजदूर बुलवाए गए हैं। तर्क दिया जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर कोई मजदूर पौधारोपण कार्य के लिए नहीं मिल रहे हैं इसलिए मध्य प्रदेश से मजदूर बुलवाकर 115 हेक्टेयर क्षेत्र में गड्ढे खुदवाए गए और पौधारोपण किया गया है। अब सवाल यह भी है कि जब पिछले साल ही पौधों का रोपण विशाल क्षेत्रफल में कराया गया तो फिर अभी पौधारोपण की आवश्यकता ठीक बरसात के मौसम में क्यों पड़ गई?.चर्चा है कि सीपतपारा पिपरिया में हुए पौधों के घोटाला तथा मिसिंग एरिया में भी पौधारोपण बताकर करोड़ों रुपए गड़प करने के मामले की जांच में लीपापोती कराने की मंशा से व सब ओके दिखाने के लिए यह पौधरोपण कराया गया है लेकिन इसमें बुलवाए गए मजदूरों को वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है। इन मजदूरों ने रेंज कार्यालय में 8 दिन से डेरा डाल रखा है।

      भूखे प्यासे रह कर अपना वेतन मांगने के लिए यह लोग रेंज अधिकारियों का चक्कर काट रहे हैं और रेंजर से लेकर डिप्टी रेंजर इन्हें घुमा रहे हैं। एक कर्मचारी ने तो कोरे कागज में लिखकर सील साइन करके दे दिया है कि भुगतान कर दिया जाएगा लेकिन इसकी समय अवधि भी निकल जाने के बाद पैसा नहीं मिलने से मजदूर परेशान हैं। इन्होंने यहां तक कह दिया है कि पैसा नहीं मिला तो वह रेंज ऑफिस के सामने ही फांसी लगाकर जान दे देंगे और यह बात प्रशासन तक पहुंच गई है।


      यह बेहद चिंताजनक है कि वन मंडल क्षेत्र में डिप्टी रेंजर और रेंजर स्तर पर कर्मचारी लगाकर काम तो कराए जाते हैं लेकिन उनका वेतन मेहनताना देने की बारी आती है तो उन्हें महीने- महीने साल-साल भर और कई साल तक लटकाया जाता है। कहा जाता है कि जब पैसा आएगा तब मिल जाएगा, तो क्या वन विभाग के अधिकारी बिना किसी योजना और आर्थिक प्लानिंग के ही मजदूर लगवा कर काम कराते हैं। आखिर मजदूरों को काम पर रखने की व्यवस्था क्या है, क्या इन सब की जानकारी एसडीओ या डीएफओ को नहीं होती कि किस एरिया में कितने मजदूर किस कार्य के लिए किसके द्वारा लगाए गए हैं,और यदि जानकारी रहती है तो उनके वेतन भुगतान के संबंध में भी वे उदासीता क्यों बरतते हैं। अपना बकाया वेतन राशि लेने के लिए मध्य प्रदेश से बुलाए गए इन मजदूरों को सिर्फ उनके आने का खर्च और खाना खर्चा दिया गया है।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article हे भगवान! स्कूल से पहले जोखिम में जान…ग्रामीण विकास की पोल खोलती तस्वीर
              Next Article इंडियन पब्लिक स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस
              KORBA:हादसे के पहले कट चुका था केक,कांग्रेस अध्यक्ष के आरोप पर जवाब
              16/04/2026
              KORBA:जपं उपाध्यक्ष जाखड़ पर बलात्कार व हत्या के गुनाह में शामिल होने का आरोप,जाखड़ ने कहा-हारे हुए लोगों की साजिश…
              16/04/2026
              SECL में बड़ा तबादला:47 अधिकारी बदले गए,देखें कौन कहाँ भेजा गया
              15/04/2026
              CBSE 10वीं में Physics Wallah के छात्रों ने रचा इतिहास
              15/04/2026
              KORBA:ग्रामीणों ने खूँटा गाड़ा,अनिश्चितकालीन धरना शुरू, खदान के समीप डटे
              15/04/2026
              हादसे का शोक और जन्मदिन का केक, उद्योग मंत्री केक काटकर मनाते रहे जन्मदिन,कांग्रेस ने हाथों-हाथ लिया
              15/04/2026
              मणप्पुरम फाइनेंस का मैनेजर गिरफ्तार,चोरी का सोना गला कर ठिकाने लगाने का प्रयास,चोर भी जेल गया
              15/04/2026
              BALCO में ‘अलाइसा’ रोबोट तैनात, कर्मचारियों को मिलेगा रियल-टाइम सुरक्षा ट्रेनिंग
              15/04/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?