Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: SDM के आदेश की अवमानना,फूड इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

SDM के आदेश की अवमानना,फूड इंस्पेक्टर से दुर्व्यवहार

Admin
Last updated: 21/09/2024 9:18 PM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

0 शासकीय उचित मूल्य की दुकान बरपाली का मामला

- Advertisement -

    कोरबा-करतला। बरपाली सोसायटी की संचालन समिति के अध्यक्ष द्वारा खाद्य निरीक्षक (फूड इंस्पेक्टर) के साथ किया गया दुर्व्यवहार। अनुविभागीय अधिकारी कोरबा के आदेश को मानने से किया इंकार। पहले भी कई बार हो चुकी है शिकायत। बरपाली सोसायटी सुर्खियों में।

    - Advertisement -

      मामला करतला विकासखंड के बरपाली ग्राम का है जहाँ बरपाली के शासकीय उचित मूल्य की दुकान आई डी नंबर 552002024 का संचालन एजेंसी ‘हर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरपाली’ द्वारा किया जा रहा है। जब से इस एजेंसी द्वारा बरपाली में खाद्य वितरण का कार्य लिया गया है तब से बरपाली की जनता राशन के सामान के लिए परेशान नजर आ रही है। इस एजेंसी द्वारा समय पर राशन का वितरण नहीं किया जाता है जनता को राशन लेने के लिए कई कई दिन सोसायटी के चक्कर काटने पड़ते हैं घंटो धूप में कतार लगाकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है फिर भी कई बार उनको खाली हाथ वापस होना पड़ जाता है। चांवल का वितरण प्रतिमाह नियमित रूप से नहीं हो पाता है, इस माह तो चना और शक्कर भी नहीं दिया जा रहा है।

      0 अनुविभागीय अधिकारी के आदेश की अवहेलना

      इस संबंध में कई बार जनता द्वारा मौखिक और लिखित शिकायत खाद्य विभाग में की गई थी। वर्तमान में संचालन समिति द्वारा विगत चार माह से नागरिक आपूर्ति निगम कोरबा से भंडारित चना, शक्कर और छात्रावास को आबंटित खाद्यान्न के राशि का समायोजन निर्धारित समयावधि में नहीं किया गया जिसके कारण वर्तमान एजेंसी को आबंटित दुकान को निलंबित करते हुए बरपाली के हितग्राहियों को खाद्यान्न वितरण हेतु साईं बाबा खाद्य पोषण एवं उपभोक्ता बुढियापाली दुकान आई डी नंबर 552002062 को अस्थाई रूप से संलग्न किया गया। इसका आदेश अनुविभागीय अधिकारी कोरबा द्वारा 20 सितम्बर को जारी किया गया।

      0 आदेश का परिपालन कराने पहुंची खाद्य निरीक्षक के साथ दुर्व्यवहार

      उक्त आदेश का परिपालन कराने हेतु आज खाद्य निरीक्षक कोरबा श्रीमती उर्मिला गुप्ता बरपाली सोसायटी पहुँची। जहां पर उन्होंने उक्त आदेश के तहत वर्तमान एजेंसी की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार को सोसायटी का संचालन बुढियापाली की एजेंसी को हैंडओवर करने निर्देशित किया किंतु समिति की अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार द्वारा एस डी एम कोरबा के आदेश को न मानते हुए सोसायटी के संचालन अन्य समिति को सौंपने से साफ मना कर दिया गया। साथ ही खाद्य निरीक्षक श्रीमती उर्मिला गुप्ता के साथ समिति के अध्यक्ष द्वारा दुर्व्यवहार भी किया गया।

      हमारे समाचार सहयोगी को खाद्य निरीक्षक उर्मिला गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में बरपाली के उचित मूल्य की दुकान का संचालन ‘हर खाद्य सुरक्षा एवं पोषण उपभोक्ता सेवा सहकारी समिति मर्यादित बरपाली’ द्वारा किया जा रहा था किंतु इस एजेंसी द्वारा व्यवस्थित रूप से खाद्यान्न का वितरण नहीं किया जा रहा था जिससे बरपाली की जनता को राशन के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इनके द्वारा मई, जून, जुलाई के चना और जुलाई के पूरे खाद्यान्न का राशि लगभग 48500 भी शासन के पक्ष में समय पर जमा नहीं किया गया जिसकी वजह से इस माह चना, शक्कर बरपाली की जनता को उपलब्ध नहीं हो पाया। समिति द्वारा अगस्त का भी लगभग 61000 रुपये शासन को जमा नहीं किया गया है जिसकी वजह से समय पर खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस समिति की कई बार शिकायत हो चुकी थी जिसके लिए हमने इनको बार बार समझाईस दी किंतु इनके द्वारा अपनी व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई जिसकी वजह से इनका संचालन एस डी एम कोरबा द्वारा कल 20 सितम्बर को निलंबित कर दिया गया। आज हमारे द्वारा नई समिति को बरपाली का संचालन सौंपने हेतु इस समिति से हैंडओवर मांगा गया तो समिति के अध्यक्ष श्रीमती हर कुमारी बिंझवार द्वारा मुझसे बद्तमीजी से बात करते हुए हैंडओवर ओवर देने से मना कर दिया। जब समिति के अध्यक्ष द्वारा एक अधिकारी से इतनी ऊँची आवाज में बद्तमीजी से बात किया जा सकता है तो फिर उनका व्यवहार जनता के साथ कैसा होगा इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। जब समिति के अध्यक्ष के द्वारा एस डी एम कोरबा के आदेश की अवहेलना करते हुए आदेश को मानने से इंकार कर दिया गया तब हमारे द्वारा एक पंचनामा तैयार किया गया है जिसे उच्चाधिकारियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु सौंप दिया जाएगा।

              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article BALCO मेडिकल सेंटर ने विश्व स्तरीय कैंसर उपचार से क्षेत्र को बनाया सशक्त
              Next Article BREAK:छत्तीसगढ़ में आई सुनामी भर्तियों की, साय सरकार में युवाओं के दु:ख भरे दिन बीते
              SECL Celebrates World Environment Day 2026 with Enthusiasm and Commitment to Sustainability
              06/06/2026
              SECL मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया
              06/06/2026
              Every Plant will become a Memory and a Green Heritage: CEO R. K. Singh
              06/06/2026
              बालको टाउनशिप में ‘स्मृति उद्यान’ का शुभारंभ,CEO ने कहा- हर पौधा बनेगा एक स्मृति, हर वृक्ष रचेगा हरित विरासत की नई कहानी
              06/06/2026
              पर्यावरण दिवस पर रजगामार में पौधारोपण
              06/06/2026
              KORBA:पाली के न्यायालय में दलाल सक्रिय,जेल भेजा गया
              05/06/2026
              KORBA:पाली के न्यायालय में दलाल सक्रिय,जेल भेजा गया
              05/06/2026
              कोरबा पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण सप्ताह का आगाज, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से हुई शुरुआत
              05/06/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?