Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: संत जलाराम बापा की जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, मंदिर में महाआरती
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

संत जलाराम बापा की जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा, मंदिर में महाआरती

Admin
Last updated: 09/11/2024 8:53 AM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE

0 जलाराम बापा के जीवन का मूलमंत्र था “सेवा ही धर्म है.” .

- Advertisement -

    कोरबा। महान संत और समाजसेवी जलाराम बापा की आज 225वीं जयंती अवसर पर श्री जलाराम सेवा समिति और सर्व गुजराती समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जलाराम मंदिर परिसर में महा आरती के पश्चात महाप्रसाद भंडारा का आयोजन हुआ।

    - Advertisement -

      दोपहर 3 बजे संत जलाराम की शोभायात्रा नंदलाल भाई जेठवा के प्रतिष्ठान सेफ एक्सप्रेस स्टेडियम रोड टीपी नगर से निकाली गई जो मुख्य मार्ग से होते हुए डीडीएम रोड स्थित जलाराम मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में गुजराती समाज की महिलाओं,पुरुषों और युवाओं ने हर्षौल्लास के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान भजन कीर्तन और रास शोभायात्रा के मंदिर पहुंचते तक चलता रहा।

      इससे पूर्व सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर में विराजित श्री विग्रहो का वस्त्र बदला गया जिसके दाता स्व. जयंती भाई देवजी भाई पटेल अग्रसेन मार्ग कोरबा रहे। सुबह 9.30 बजे जलाराम बापा का अभिषेक पूजन, अखंड दीप प्रागट्य किया गया।

      शाम 6.30 बजे दैनिक पूजा-आरती पश्चात जलाराम बापा की महाआरती की गई। रात्रि 7.30 बजे से महाप्रसाद भंडारा का आयोजन पीयूष भाई नितिन भाई राठौड़ व कल्पेश भाई नितिन भाई राठौड़ (पीयूष सीट मेकर्स) तरफ से हुआ। जलाराम सेवा समिति के किशोर भाई पटेल ने गुजराती समाज के सभी सदस्यों का आयोजन में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

      अन्नदान और उनके चमत्कार

      जलाराम बापा के जीवन का मूलमंत्र था “सेवा ही धर्म है.” .
      जलाराम बापा ने अपने जीवनकाल में अन्नदान की परंपरा को अत्यधिक महत्व दिया. उन्होंने सदाव्रत नामक भोजनालय की स्थापना की. यहां जरूरतमंदों को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जाता था. उन्होंने अपना पूरा जीवन अन्नदान और लोगों की सेवा में अर्पित कर दिया. ऐसा कहा जाता है कि जलाराम बापा (Jalaram Bapa) के सदाव्रत में कभी अन्न की कमी नहीं होती थी. भले ही लाखों लोगों को भोजन करा दें फिर भी वहां अन्न के भंडार हमेशा भरे रहते थे. भक्तों का मानना था कि उनके पास चमत्कारिक शक्तियां थीं. उनके जीवन में कई चमत्कारिक घटनाएं घटीं, जिनसे उनकी महिमा और भी बढ़ी. एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार, एक बार अकाल के समय उन्होंने हजारों लोगों को भोजन कराया और फिर भी उनके अन्न भंडार में कमी नहीं आई.

      शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति योगदान

      शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी जलाराम बापा ने अहम योगदान दिया. उन्होंने समाज में शिक्षा का प्रचार किया और साथ ही जरूरतमंदों के लिए चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध करवाई. वे समाज में समानता और सद्भावना के पक्षधर थे, और उन्होंने हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों की मदद की. उनका जीवन हमें निःस्वार्थ सेवा, परोपकार, और दया का संदेश देता है. समाज के उत्थान के लिए उनका योगदान अनमोल है और आज भी उनके अनुयायी उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं. जलाराम बापा (Jalaram Bapa) की शिक्षाएं और योगदान समाज में आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं और हमें सिखाते हैं कि सच्ची भक्ति और सेवा कैसे की जाए.

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:तहसीलदार को CM की फ़टकार,कार्यवाही के निर्देश
                Next Article BREAK:कोरबा पुलिस के SI की मौत,दो आरक्षक घायल
                जवाली में भाजयुमो ने प्रधानमंत्री के लिए किया रूद्राभिषेक
                10/06/2026
                KORBA BREAK:ओंकार ठाकुर,माधुरी एडिशनल कलेक्टर बने-सरोज महिलांगे,सीमा पात्रे, तुलाराम ज्वाइंट कलेक्टर पदोन्नत
                10/06/2026
                पाली में हनुमान चालीसा पाठ ने पूरे किए 601 सप्ताह
                10/06/2026
                कुप्रबंधन: बिजली तार जोड़कर काम चला रहे,झूलते तार हर समय जानलेवा, आसिफ ने कलेक्टर से लगाई गुहार
                10/06/2026
                KORBA BREAK: पटाखा गोदाम में लगी आग,मची हड़कम्प
                10/06/2026
                उरगा की जाह्नवी 10 मिनट में 200 सवाल हल कर राज्य में अव्वल, अबेकस में प्रथम स्थान से बढ़ाया मान
                10/06/2026
                भूत-भविष्य-वर्तमान बताने वाला बाबा रेप में गिरफ्तार
                10/06/2026
                इंसाफ की आस में 4 साल, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा स्वर्गीय हेमसागर महिलाने का परिवार, प्रशासन मौन
                10/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?