छत्तीसगढ़ BJP से नाराज राजा रणविजय सिंह जूदेव,दिल्ली की सदस्यता ली
रायपुर। बीजेपी के पूर्व सांसद और जशपुर रियासत के राजा रणविजय सिंह जूदेव ने दिल्ली BJP की सदस्यता ले ली है। रणविजय सिंह जूदेव ने छत्तीसगढ़ BJP संगठन की सदस्यता छोड़ दी है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा और फिर लोकसभा की टिकट नहीं मिलने पर उन्होंने छत्तीसगढ़ बीजेपी से नाराजगी जाहिर की है।
इस मामले में रणविजय सिंह जुदेव ने कहा कि वे अब दिल्ली भाजपा में अब नया भविष्य तलाशेंगे।
बता दें कि रणविजय सिंह जूदेव स्व.दिलीप सिंह जूदेव के बेटे हैं। हिन्दुत्व की प्रयोगशाला रहे जशपुर राजघराने के प्रमुख रणविजय सिंह जूदेव ने बीजेपी संगठन के रवैये से खफा होकर छत्तीसगढ़ बीजेपी छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि रणविजय जूदेव को जशपुर राजपरिवार में राजा की हैसियत हासिल है। वे पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह की पहली पारी में 2007 के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के चेयरमैन रहे हैं। इसके बाद उन्हें एक बार राज्यसभा सदस्य रहने का मौका भी मिला था।