कोरबा। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व पार्षद (नई बस्ती वार्ड,कोरबा) नवीन अरोरा ने भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त कोरबा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी को बधाई दी।

नवीन अरोरा ने गोपाल मोदी के मुख्य मार्ग स्थित कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया और गले मिलकर आत्मीय बधाई गोपाल मोदी ने स्वीकार की। इस दौरान भाजपा संगठन को लेकर आपसी चर्चा तथा विचार-विमर्श भी दोनों ने किया।







