Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:कार ने पहुंचाया लुटेरों तक,सुमित-विवेक ने पानी के बहाने आधी रात लूटा था
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:कार ने पहुंचाया लुटेरों तक,सुमित-विवेक ने पानी के बहाने आधी रात लूटा था

Admin
Last updated: 26/05/2025 10:32 PM
Admin
Share
4 Min Read
SHARE


0 ट्रक चालक-हेल्पर से मारपीट कर लूट का मामला, वारदात में प्रयुक्त कार टीपी नगर से जप्त,अन्य साथी की तलाश जारी

कोरबा-बांगो। मामले का प्रार्थी रोशनलाल नेताम, निवासी ग्राम आनंदपुर, पोस्ट चिटौद, थाना पुरूर, जिला बालोद, वर्तमान में वैभव नंदा सेठ (निवासी धमतरी) के नंदा ट्रांसपोर्ट में ट्रक चालक है।
वह अपने हेल्पर दिनेश साहू के साथ ट्रक क्रमांक CG-08-W-9515 में हाईब्रिड धान लोड कराकर पुरूर से अंबिकापुर के लिए रवाना हुआ था। 21 मई को धान भरकर अंबिकापुर से कोण्डागांव के लिए निकला। रात्रि लगभग 2:30 से 3 बजे के मध्य, चोटिया टोल से लगभग 18–20 किलोमीटर आगे एक पुलिया के पास ट्रक का टायर फटने पर वाहन को किनारे लगाकर नया टायर लगाया जा रहा था। इस दौरान एक सफेद रंग की टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG12-AS 9233 ट्रक के पीछे आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति पानी माँगने के बहाने नीचे उतरा और अन्य 2-3 लोग भी उतरकर ट्रक ड्राइवर और हेल्पर के साथ मारपीट करने लगे। उन्होंने टायर लीवर से प्रार्थी पर हमला किया एवं हेल्पर के साथ केबिन में घुसकर हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
आरोपियों ने ट्रक के केबिन से खाकी शर्ट (जिसमें वीवो कंपनी का मोबाइल, पर्स जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, ₹1000 नगद एवं कृषक संगवारी समिति, करजी अंबिकापुर से प्राप्त ₹39,000 एडवांस राशि रखी थी) सहित सामान लूट लिया और भागने लगे। प्रार्थी द्वारा कार का पीछा करते हुए लोहे की हुक से कार की पिछली खिड़की पर प्रहार किया, जिससे शीशा टूट गया। घटना की सूचना डायल 100 के माध्यम से थाना बांगो को दी गई। ट्रक को धीरे-धीरे चलाकर थाना बांगो पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। थाना बांगो में अपराध क्रमांक 78/2025, धारा 309(4), 309(6) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर एवं साइबर सेल प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा एवं सायबर सेल SI अजय सोनवानी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर विवेचना प्रारंभ की गई।
टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए एवं कार के टूटे हुए पीछे के शीशे को आधार मानते हुए कोरबा क्षेत्र के गाड़ी मरम्मत करने वालों को सूचित किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर टीपी नगर स्थित एक दुकान में शीशा बदलवाने आई सफेद जेस्ट कार की पहचान की गई। मौके पर पुलिस ने दबिश देकर विवेक सिंह उर्फ दादू को हिरासत में लिया, जिसने पूछताछ में घटना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से कार एवं 1600 रुपए नगद जप्त किए गए हैं बाकी अन्य आरोपियों की पता तलाश की जा रही है। उसकी निशानदेही पर सुमित रजक को भी गिरफ़्तार किया गया, जिसने पूछताछ में अपराध में संलिप्तता स्वीकार की। आरोपी सुमित रजक, पिता दिलहरण रजक, उम्र 29 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07, कृष्णानगर, मदरसा के पास, दीपका और विवेक सिंह उर्फ दादू, पिता स्व. अमर सिंह, निवासी पोड़ीबहार, रामपुर को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल कराया गया है।

- Advertisement -
              Share This Article
              Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
              Share
              Previous Article KORBA:ANM सरस्वती सस्पेंड, जन्म प्रमाण पत्र के लिए पैसे लेने की शिकायत जांच में सही मिली
              Next Article KORBA:जवाली के सुशासन तिहार में शामिल हुए प्रेमचन्द,3611 आवेदन निराकृत,10 लंबित
              KORBA:लेमरू सहित 5 गांवों से छंटेगा अंधेरा, स्थायी बिजली के लिए MD ने किया भूमिपूजन
              10/03/2026
              KORBA:चलती बोलेरो में आग,7 महिलाओं की जान थी आफत में
              10/03/2026
              कोरबा की युवती को जांजगीर-चाम्पा के युवक ने झांसा दिया,बिलासपुर में दुष्कर्म किया,नौकरी के नाम 8 लाख ठगा
              10/03/2026
              KORBA:शहर कांग्रेस में नियुक्तियां, देखें किसे क्या पद मिला
              10/03/2026
              जिला न्यायालय में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन
              10/03/2026
              BREAK:छग में अब यहां अफीम की खेती पकड़ाई, जांच जारी
              10/03/2026
              KORBA:प्रेरणा महिला समिति ने किया सफाई कर्मियों का सम्मान
              10/03/2026
              CWS की कर्मठ महिला कर्मियों को आकृति महिला समिति ने सम्मानित किया
              10/03/2026
              Saty Sanwad

              SATYANARAYAN PAL

              Editor

              Mob : +91-9151305911
              Email : satysanwad2023@gmail.com
              Address : Korba Chhattisgarh 495677

              UDYAM-CG-10-0016159

              Important Page

              • About Us
              • Contact Us
              • Disclaimer
              • Privacy Policy
              • Terms and Conditions

              श्री गणेशाय: नमः

              छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

              © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

              Welcome Back!

              Sign in to your account

              Username or Email Address
              Password

              Lost your password?