Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: 3 मौतों का रहस्य..! कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ, एक-एक कर 3 लोगों की मौत हो गई,IG पहुंचे घटनास्थल
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

3 मौतों का रहस्य..! कमरे में आखिर ऐसा क्या हुआ, एक-एक कर 3 लोगों की मौत हो गई,IG पहुंचे घटनास्थल

Admin
Last updated: 11/12/2025 4:29 PM
Admin
Share
7 Min Read
SHARE

0 देखें video,बैगा के साथ आए इस शख्स ने बताई घटना से जुड़ी बातें

- Advertisement -

    0 क्या किसी साजिश का शिकार हुए तीनों या तंत्र साधना में चूक हुई…?

    - Advertisement -

    कोरबा। कोरबा के स्क्रैप कारोबारी अशरफ मेमन सहित तीन लोगों की एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के तार भले ही तंत्र-मंत्र से जोड़े जा रहे हैं लेकिन इस पर एकबारगी जल्द ही किसी को विश्वास भी नहीं हो रहा। शहर सहित जिला और दूसरे जिलों में जो अशरफ को करीब से जानते हैं, वह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वह किसी ऐसे तंत्र-मंत्र के जाल में उलझा होगा? हालांकि, उसमें यह जानने की जिज्ञासा जरूर रहती थी कि क्या ऐसा कुछ होता भी है। घटनाक्रम में किसी साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा लेकिन जब तक सारे तथ्य और घटना से जुड़ी कड़ियां एक सूत्र में पिरोए नहीं जाएंगे, तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला भी कोरबा प्रवास पर आए और उन्होंने घटना स्थल फार्म हाउस का निरीक्षण किया। जांच के संबंध में एसपी सिद्धार्थ तिवारी से जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिए।
    शहर से लगे बरबसपुर में कुदरी स्थित अशरफ मेमन के फार्म हाउस के कमरे में बुधवार की शाम से लेकर रात 10 बजे तक ऐसा क्या हुआ कि एक-एक कर तीन लोगों की मौत बैगा की नजरों के सामने हो गई। घटनाक्रम सुनने और समझने में सीधा-सीधा लग रहा है लेकिन यकीन से फिलहाल दूर है। जो बातें अब तक सामने आई है, उसके मुताबिक झरन विधि करने के लिए बिलासपुर जिले से राजेंद्र नामक बैगा, एक वृद्ध सहित अपने चार साथियों के साथ कोरबा आया था। बुधवार सुबह 11 बजे यह लोग बिलासपुर से निकले और शाम 4 बजे तक कोरबा पहुंचे। इसके बाद इन सभी को फार्म हाउस ले जाया गया। यहां पर चार लोग एक कमरे के बाहर बैठे थे। कमरे के भीतर बैगा अपनी झरन विधि हेतु तंत्र क्रिया कर रहा था। उसने सबसे पहले किसी एक व्यक्ति को भीतर बुलाया और उससे करीब 10 मिनट चर्चा की। इसके बाद दुर्ग से आए एक कारोबारी नीतीश को बुलाया। इसके लगभग 10 मिनट के बाद सुरेश और फिर 10 मिनट के बाद अशरफ को भीतर बुलाया। इन तीनों को भीतर बुलाने के काफी देर बाद तक जब कोई भी बाहर नहीं निकला तो बाहर मौजूद बैगा के साथी ने इन लोगों को बाहर निकालने के लिए सवाल-जवाब किया तो 10 मिनट, आधा घंटा करते-करते काफी वक्त बैगा ने लगा दिया।

    शाम लगभग 7 बजे जब बाहर बैठे लोग कमरे में घुसे तो वहां तीनों बेहोशी की हालत में नजर आए। बैगा से सवाल करने पर कहा कि मंत्र फूंका हूं, थोड़ी देर में होश आ जाएगा। उसे कहा गया कि इनकी तबीयत खराब हो गई है तो तत्काल अस्पताल ले जाया जाए लेकिन अब-तब में होश आने की बात करते-करते रात 10 बजा दिया गया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां मौजूद अन्य लोगों ने अपना गुस्सा उतारा। आनन-फानन में बेहोश पड़े तीनों लोगों को कोरबा के अस्पताल लाया गया। मृत हालत में यह तीनों यहां लाए गए थे जिन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात लगभग 12 बजे पुलिस को। अस्पताल से 3 मौतों की खबर पता चलते ही अधिकारी हरकत में आये।
    👉🏻…रस्सी जितना कसोगे उतना ज्यादा पैसा मिलेगा
    सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि झरन विधि के दौरान नींबू और नायलॉन की रस्सी का इस्तेमाल किया गया। गले में नींबू फंसा कर नायलॉन की रस्सी से खींचने की बात कह कर जितना ज्यादा खींचेंगे, उतना ज्यादा पैसा आएगा इस बात का झांसा दिया जाता रहा। प्रथम दृष्टया ऐसा माना जा रहा है कि इसी विधि के दौरान सांस की नली टूट जाने से जान चली गई। लेकिन, यह बात समझ से परे है कि जब एक व्यक्ति कमरे में बेहोश मिला तो बुलावे पर गया दूसरा व्यक्ति और दूसरे व्यक्ति के बेहोश होने के बाद बुलावे पर गए तीसरे व्यक्ति ने इन सबको नजरअंदाज क्यों किया?
    👉🏻 साजिश से इंकार नहीं
    चर्चाओं में इस बात की भी आशंका और संभावना जताई जा रही है कि हो ना हो यह किसी अनजान साजिश का हिस्सा था। इन्हें पीने के लिए कोई पदार्थ दिया गया था जिसका सेवन बैगा ने नहीं किया, इसलिए वह सुरक्षित बचा रहा जबकि सेवन करने वाले तीनों लोग बेहोश होकर मृत्यु को प्राप्त हो गए। घटनाक्रम से जुड़ी कई तरह की बातें सामने आ रही हैं। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। आपसी रंजिश को भी जांच का एंगल बनाया गया है। बहरहाल इस पूरे घटनाक्रम के रहस्य से पर्दा उठने का इंतजार न सिर्फ मृतक अशरफ मेमन, सुरेश साहू और नीतीश कुमार के परिजनों को है, बल्कि शहर और जिलावासी भी जानना चाह रहे हैं कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ था कि इन तीनों को एक साथ जान से हाथ धोना पड़ा।
    👉🏻 अंधविश्वास नहीं,यथार्थ पर हो विश्वास

    इस तरह के तंत्र-मंत्र विधि, झरन विधि से रूपये को कई गुणा करने का झांसा, गड़ा धन खोज कर निकालने की विधि जैसे बातों से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। अंधविश्वास की जड़ों से बाहर निकलकर यथार्थ को स्वीकार करने से ही ऐसी किसी भी घटना में जान-माल का नुकसान होने से बचा जा सकता है।

            Share This Article
            Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
            Share
            Previous Article KORBA:RES के सहा. अभियंता जिपं. में संलग्न, शासन का आदेश की अवहेलना….!
            Next Article BREAK: फिर बढ़ी SIR की समयसीमा
            KORBA:मॉल रोड बनाने में सहयोग करें पावर हाउस रोड के व्यापारी
            03/05/2026
            KORBA:घर में जबरन घुसी बहनें, प्रार्थिया के भाई से शादी कर लेने दावा
            03/05/2026
            KORBA:हेड मास्टर कौशिक सेवानिवृत्त, विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
            03/05/2026
            हाल-ए-कोरबा: व्यवस्था पर हावी होती हठधर्मिता…!
            02/05/2026
            KORBA:सुनार सहित 6 गिरफ्तार,सोने का बिस्किट,जेवरात व नगदी बरामद
            02/05/2026
            KORBA में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” BNI Crystals चैप्टर का भव्य शुभारंभ
            02/05/2026
            KORBA:एक्टिवा से निकला नाग,सड़क पार कर बाइक में घुसा
            02/05/2026
            शोक: देवप्रकाश शर्मा (लाला) का निधन
            02/05/2026
            Saty Sanwad

            SATYANARAYAN PAL

            Editor

            Mob : +91-9151305911
            Email : satysanwad2023@gmail.com
            Address : Korba Chhattisgarh 495677

            UDYAM-CG-10-0016159

            Important Page

            • About Us
            • Contact Us
            • Disclaimer
            • Privacy Policy
            • Terms and Conditions

            श्री गणेशाय: नमः

            छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

            © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

            Welcome Back!

            Sign in to your account

            Username or Email Address
            Password

            Lost your password?