0 युवक के परेशान परिजन ने एसपी से लगाई गुहार
कोरबा-कटघोरा। इस मामले में पीड़िता/आवेदिका सुस्मिता गुप्ता उर्फ पिंकी पति कमलेश गुप्ता निवासी, सुतर्रा है। उसने जिला पुलिस अधीक्षक से शिकायत में बताया है कि- कटघोरा वार्ड. 01, छिर्रा हरिकृष्ण हॉस्पिटल के सामने में उसका मायका है जहां मां और भाई लोग रहते हैं। पिछले वर्ष पिताजी बी. पी. गुप्ता का स्वर्गवास हो गया जिनका वार्षिक श्राद्ध 27/04/2026 को था उसमें पीड़िता और छोटी बहन प्रिया गुप्ता शामिल होने के लिये दो दिन पहले आये थे। श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान पुछापारा निवासी सोनिया जायसवाल अपनी बहनों के साथ प्रार्थिया के घर में जबरदस्ती घुस गये। तब वे लोग इनका विरोध किये तो सोनिया बोली कि मैं तुम्हारे भाई रामनारायण (राहूल) गुप्ता से शादी की हूं और आज से मैं यहीं रहूंगी। जबकि राहूल कुछ दिनों से काम करने बाहर गया है। हम लोग इनको घर से जाने के लिये कई बार निवेदन किये लेकिन ये लोग घर में मां व दोनों बहनों को गाली व जान से मारने व मरवाने की धमकी देकर प्रताड़ित करते हैं। पीड़िता ने बताया कि थाना कटघोरा में अपनी परेशानी बताई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।प्रार्थिया ने कहा-मेरी मां बेवा (विधवा) है और बीमार रहती है। इनके आने से बहुत परेशान है, ये लोग आदतन शातिर और बदमाश किस्म के हैं। सोनिया जायसवाल पूर्व से शादीशुदा है। ये लोग कोई भी अप्रिय घटना कारित कर सकते हैं, इसलिये सब लोग डरे सहमे हैं। कुछ भी अप्रिय घटना होती है तो उसका जिम्मेदार सोनिया जायसवाल व उनकी बहनों की जिम्मेदारी होगी। जो जबरन आके घर में घुसे हैं।एसपी से निवेदन किया गया है कि हमारे घर में जबरन घुसी सोनिया जायसवाल व उनकी बहनों को घर से बाहर निकाल कर न्याय संगत कार्यवाही की कृपा करें।







