कोरबा-कटघोरा। कटघोरा निवासी देव प्रकाश शर्मा (हाल पता- दीपका) का 75 वर्ष की आयु में निधन बिलासपुर स्थित निजी अस्पताल इलाज के दौरान शनिवार को हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र-दो पुत्री व दो नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनके निधन से कौशिक परिवार कटघोरा सहित नगरजनों व शुभचिंतकों मे शोक व्याप्त है।







