👉🏻 बद्री अग्रवाल की मजबूत दावेदारी कायम
रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी की अनुसांगी इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा की भी कार्यकारिणी संगठन ने घोषित कर दी है 11 जिला अध्यक्ष छोड़कर 23 जिला अध्यक्ष और महामंत्री घोषित कर दिए गए हैं। कोरबा सहित रायपुर शहर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, राजनांदगांव, महासमुंद, धमतरी, खैरागढ़, कवर्धा, नारायणपुर, बस्तर, मुंगेली जिले को छोड़कर शेष के लिए जिलाध्यक्ष और महामंत्री के नाम घोषित करने के साथ ही प्रदेश कार्यसमिति भी घोषित कर दी गई है।
पार्टी सूत्र बताते हैं कि रोके गए जिला अध्यक्ष और महामंत्री से लेकर प्रदेश कार्यसमिति के नाम पर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
कोरबा जिले से अध्यक्ष की दौड़ में बद्री अग्रवाल प्रमुख तौर पर नाम चल रहा है और प्रदेश कार्यसमिति की सूची में भी वह शामिल किये जा सकते हैं। उनके अलावा कुछ और नाम पर भी विचार हो रहा है।
संगठन में काफी सक्रिय होकर कार्य करने वाले बद्री अग्रवाल को या तो जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा या फिर वह प्रदेश समिति में शामिल किए जाएंगे, इसके प्रबल आसार बने हुए हैं।










