Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: BJP:नियुक्ति के धोखे में बधाई बंट गई,मिस्टर इंडिया भी चर्चा में…
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

BJP:नियुक्ति के धोखे में बधाई बंट गई,मिस्टर इंडिया भी चर्चा में…

Admin
Last updated: 18/12/2025 11:27 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 सूची जारी होते ही खुशी के साथ नाराजगी भी

रायपुर/कोरबा। भारतीय जनता पार्टी में नियुक्तियों का दौर चल रहा है। भाजपा से लेकर उसके अनुषंगी संगठनों महिला मोर्चा, भारतीय जनता युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा में नियुक्तियां होने के साथ-साथ विभिन्न प्रकोष्ठों में भी प्रदेश पदाधिकारी संयोजक, सहसंयोजक बनाए गए हैं। नियुक्तियों का दौर चल रहा हो तो खुशी के साथ-साथ नाराजगी जाहिर होना भी लाजमी है। जिसे पद मिला वह और उसके समर्थक खुश हैं लेकिन जो उम्मीद कायम रखने के बाद भी पद से वंचित रह गए, वह और उसके समर्थक नाराज दिख रहे हैं।
वैसे, संगठन ने काफी नपा-तुला नियुक्ति पत्र तैयार किया है और हर वर्ग के लोगों को तवज्जो मिली है लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसे भी लोग उपकृत हुए हैं जिन्होंने चुनावों के दौर में भीतरघात-खुलाघात किया। ऐसे लोगों को भी पद से नवाजे जाने को लेकर शिकार हुए और हार का सामना करने वाले प्रत्याशी से लेकर उसके समर्थकों में नाराजगी व्याप्त है। हालांकि यह उभर कर सामने नहीं लाया जा सका है लेकिन चर्चा में नाम उजागर किए बिना जरूर झलक रहा है। कई ऐसे लोग जिन्होंने पार्टी की साख आगे बढ़ाने से लेकर सत्ता तक पहुंचाने में अपनी अहम भूमिका निभाई, लेकिन वह भी ना तो किसी मंडल में ना आयोग में, ना वर्तमान जारी नियुक्तियों में शामिल किए गए। ऐसे लोग भी अपने आप को उपेक्षित महसूस करते हुए नियुक्तियों पर सवाल उठा रहे हैं। इनका आरोप है कि चुनिन्दा लोगों के इर्द-गिर्द ही यह सारी नियुक्तियां हुई हैं। भाजपा पदाधिकारियों का इस पर कहना है कि हमारा एक बहुत बड़ा परिवार है जिसमें थोड़ी बहुत खटपट तो होगी ही,लेकिन कोई असंतुष्ट नहीं है।
👉🏻मिस्टर इंडिया चर्चा में

- Advertisement -

      नियुक्तियों को लेकर खुशी और नाराजगी के बीच कुछ घटनाक्रम कॉफी चर्चा में हैं। भारतीय जनता पार्टी अजा मोर्चा में नियुक्तियों के क्रम में एक ऐसा भी नाम देखने को मिला जिसे लेकर पार्टी के ही लोग चटखारे ले रहे हैं। सोशल मीडिया प्रभारी के तौर पर श्री मिस्टर इंडिया का नाम सुर्खियां बटोर रहा है कि आखिर यह मिस्टर इंडिया हैं कौन? क्या वास्तव में उनका नाम श्री मिस्टर इंडिया है या फिर नाम लिखते-लिखते उनके प्रचलित नाम को लिख दिया गया है।
      👉🏻 नरेन्द्र को बधाईयों का सिलसिला,बाद में थमी रफ्तार
      भाजपा में नियुक्तियों की कड़ी में एक नियुक्ति ऐसी भी रही जिसे लेकर दुविधा बनी रही। बुनकर प्रकोष्ठ में प्रदेश सहसंयोजक के पद पर नरेंद्र देवांगन के नाम पर मोहर लगी। नरेंद्र देवांगन का नाम आते ही कोरबा में उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी और सोशल मीडिया में बधाईयों का सिलसिला शुरू होने के साथ-साथ उनसे प्रत्यक्ष मिलकर व अपने तरीके से भी बधाईयां दी जाने लगी। इसके साथ ही बड़े-बड़े फ्लेक्स और बैनर भी जगह-जगह लगाये जाने लगे। 2 दिसंबर को जारी हुई इस सूची के बाद जो सिलसिला चला उससे कोई भी सोशल प्लेटफॉर्म अछूता नहीं रहा लेकिन जिला संगठन ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की कि आखिर जिसे पद मिला है वह नरेंद्र देवांगन कौन है!दरअसल, मिलते-जुलते नाम का धोखा कहीं ना कहीं नियुक्ति के साथ स्थान का जिक्र नहीं करने के कारण उत्पन्न हुआ।

      जिन्हें प्रदेश सह संयोजक बनाया गया वह रायपुर से वास्ता रखते हैं और बधाईयां दोनों को मिलती रही। दुविधा के मध्य दोनों तरफ से जब यह बात पुष्ट की गई तो प्रदेश संगठन ने रायपुर निवासी नरेंद्र देवांगन का नाम होना बताया। तब जाकर कोरबा के नरेंद्र देवांगन को मिल रही बधाईयों का क्रम थम सका और बैनर-फ्लेक्स उतरवा दिए गए। संभवत: यह पहली बार हुआ है जब बिना पद मिले समान नाम के धोखे में मिठाईयां और बधाईयां बट गई।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA: हाथी ने एक और महिला को मार डाला,दहशत बढ़ी
                Next Article KORBA:व्यापारियों से अवैध भंडारित 95.20 क्विंटल धान जब्त
                KORBA BREAK: चाकूबाजी व सर्जरी ब्लेड से हमला,4 जख्मी,भड़का आक्रोश,थाना घेरा
                04/03/2026
                KORBA:रंगों में रंगी राजनीति…गुटबाजी या विधायकी की तैयारी…!
                04/03/2026
                शोक:अधिवक्ता दिलीप जायसवाल का निधन
                04/03/2026
                KORBA:पुलिस को खुली चुनौती,थाना के सामने ही चोरी
                04/03/2026
                रेस्क्यूअर सारथी ने कहा-वन्यजीव प्रकृति के लिए बेहद महत्वपूर्ण
                03/03/2026
                KORBA:बरपाली बीट में लकड़ी तस्करी,रात में जप्ती की कार्रवाई
                03/03/2026
                KORBA:अवैध वसूली का अड्डा बना खनिज काँटाघर,20 की जगह अब 50 रुपए लेने लगे,देखें video
                03/03/2026
                उद्योग मंत्री के निवास पर कल होली स्नेह मिलन
                03/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?