👉🏻 एक अन्य का मोबाइल नम्बर बदल कर 7 लाख से अधिक पार
कोरबा। किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मोबाईल को हैक कर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाता से IMPS “तत्काल भुगतान सेवा” (Immediate Payment Service) के माध्यम से लाखों रुपये ठगी किया गया है।
प्रार्थी वीरेन्द्र प्राईवेट जॉब करता है। दिनांक 16.11.2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उसके मोबाईल नंबर को हैक करके यूनियन बैंक आफ इंडिया के खाता से 16-17 नवम्बर 2025 के मध्य IMPS के माध्यम से कुल 5,51,290/- रूपये निकाल कर आनलाईन ठगी किया गया। इसकी जानकारी दो दिवस के बाद बैलेंस चेक करने पर हुई जिसके संबंध में लिखित आवेदन थाना में दिया गया। बीरेन्द्र सिंह चंदेल पिता चौहान सिंह चंदेल निवासी दीपका ने बताया कि उसके यूनियन बैंक शाखा-गेवरा से क्रमशः-50,000/-रु. 50,000/-रू, 1,00,000/-रू एवं दिनांक-17/11/2025 को 1,00,000/-रू, 2,51,000/-रू, 290/-रू. की ठगी कर ली गई। बैलेंस देखने पर अपर्याप्त राशि दिखाने पर बैंक जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि ऑनलाईन ठगी की गई है। बीरेन्द्र की रिपोर्ट उपरांत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 318(4)- BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना की जा रही है।







