कोरबा। कोरबा जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर कार्यालय में बिजली और सर्वर की समस्या आए दिन बनी रहती है। यदि तकनीकी कारण से बिजली गुल हो जाए तो अंधेरा कायम रहता है क्योंकि इनवर्टर, जनरेटर की सुविधा अपर्याप्त है। सौर ऊर्जा भी यहां काम नहीं आती।
आज सोमवार को दोपहर करीब 2 बजे से खनिज शाखा में यह समस्या देखने को मिली। यहां खनिज रॉयल्टी व अन्य कामकाज सिलसिले में पहुंचे लोगों को इस समस्या से जूझना पड़ा है। बताया जा रहा है कि खनिज शाखा के लिए लगाए गए विद्युत कनेक्शन ने तकनीकी खराबी की वजह से लाइट कम-ज्यादा हो रही जिसकी वजह से सर्वर भी डॉउन रहा और इंटरनेट आधारित कामकाज ठप्प होने के साथ-साथ लाइट डीम होने की वजह से कंप्यूटर भी नहीं चले। इसके कारण कामकाज के सिलसिले में आने वालों को न सिर्फ घंटे तक इंतजार करना पड़ा बल्कि खाली हाथ वापस भी लौटना पड़ा। सर्वाधिक दिक्कत उन लोगों को कोई जो ग्रामीण इलाके से रेत रायल्टी व जुर्माना पटाने के बाद सुपुर्दनामा आदि के संबंध में पहुंचे हुए थे। समस्या को दुरुस्त कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने की बजाय इस बात का इंतजार होता रहा कि अब-तब में ठीक हो जाएगा।
KORBA:कलेक्ट्रेट में बिजली और सर्वर की समस्या,कौन देगा ध्यान




