Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व

Admin
Last updated: 29/03/2026 5:11 PM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

👉🏻SSP के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को मिला प्रशिक्षण

बिलासपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में 28 मार्च को एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन बिलासागुड़ी पुलिस लाईन, बिलासपुर में किया गया। राजपत्रित अधिकारियों तथा उनके अंतर्गत स्थित थाना अनुभाग में कार्यरत अधिकारी / कर्मचारी की उपस्थिति में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में थाना प्रभारी,विवेचक सहित कुल 75 लोग उपस्थित हुए।

- Advertisement -

      इन्हें वर्तमान में फॉरेंसिक की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए विवेचना की कमियों व बारीकियों का विश्लेषण कर “अपराध स्थल का एफएसएल द्वारा निरीक्षण एवं साक्ष्य का महत्व तथा अपराध स्थल में ली गई तलाशी एवं अभिग्रहण (जप्ती) की फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी” आदि के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान कर जागरूक किया गया। प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. समीर कुर्रे और वैज्ञानिक अधिकारी प्रशांत कुमार ने फारेंसिक विशेषज्ञ के रूप में किए गए कार्यों का अनुभव साझा किया। प्रशिक्षण के मुख्य पहलू इस प्रकार हैं :-
      👉🏻 फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी महत्वपूर्ण

      प्रशिक्षणकर्ता वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. समीर कुर्रे और वैज्ञानिक अधिकारी प्रशांत कुमार ने फारेंसिक विशेषज्ञ ने घटनास्थल के निरीक्षण की आवश्यकता एवं फोटोग्राफी की उपयोगिता की गहनता के संबंध में जानकारी साझा किए। कैसे फारेंसिक विज्ञान अपराधों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है एवं कैसे फोटोग्राफी सबूतों को संरक्षित करने में मदद करती है, साथ ही कृत्रिम घटना स्थल बनाकर फोटोग्राफी / वीडियोग्राफी कर घटना स्थल से सबूतों को इकट्ठा करने एवं उन्हें विधिवत् पैक करने का प्रशिक्षण के संबंध में बताया गया।
      👉🏻 आरोपी को सजा दिलाने विवेचना के तथ्य बेहद महत्वपूर्ण
      प्रशिक्षणकर्ता उप निरीक्षक कृष्णा साहू के द्वारा गंभीर अपराध के प्रकरणों में घटना स्थल का नजरी नक्शा, जप्ती, तलाशी संबंधित दस्तावेज तैयार करने की प्रकिया के संबंध में अवगत कराया तथा उनके स्वयं की विवेचना के दौरान माननीय न्यायालय में चश्मदीद गवाहों के मुकर जाने के बावजूद भी माननीय न्यायालय द्वारा परिस्थितिजन्य साक्ष्य एवं विवेचना में संकलित दस्तावेज एवं आए साक्ष्य व तथ्यों के आधार पर अपराधियों को दी गई आजीवन कारावास की सजा के संबंध में अपना अनुभव एवं व्यावहारिक ज्ञान साझा किया तथा विवेचना में आई कुछ त्रुटियों एवं कमियों के बारे में बताया गया।
      👉🏻 साक्ष्य संकलन में सावधानी जरूरी

      प्रशिक्षणकर्ता वैज्ञानिक अधिकारियों ने कृत्रिम घटना स्थल तैयार कर उसका अवलोकन कर स्वयं को सुरक्षित करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित कर, घटना स्थल से मिले भौतिक साक्ष्य को चिन्हांकित कर सीलंबद पैक करने की व्यावहारिक ज्ञान तथा ” सीन ऑफ काईम का अवलोकन करने की प्रक्रिया एवं साक्ष्य एकत्र करने हेतु किन-किन बातों का ध्यान में रखा जाना आवश्यक है, शीघ्र नष्ट होने वाले साक्ष्यों के एकत्रीकरण, काईम सीन स्केच तैयार करने एवं परीक्षण हेतु भेजते समय संलग्न दस्तावेज एवं समयावधि में ड्राफ्ट तैयार कर प्रदर्शों को एफ.एस.एल. परीक्षण हेतु भेजे जाने के संबंध में अवगत कराया गया।

                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                Next Article भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
                28/03/2026
                KORBA:भव्य आध्यात्मिक संगम का साक्षी बनेगा कोरबा
                28/03/2026
                कोरबा पहुंचे पं.धीरेंद्र शास्त्री, कहा-हम भी तुम्हारे भांचा लगेंगे…कोरबा आने का सौभाग्य मिला जहां के कोयला से मिलती है बिजली
                28/03/2026
                KORBA:किसान की चेतावनी, मुआवजा बिना हरदीबाजार में नहीं होने दूँगा सर्वे और नापी
                28/03/2026
                KORBA:कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर के मायने….!
                28/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?