Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA BREAK:कथा में कडुवाहट! अमरजीत-बसंत अग्रवाल भिड़े
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA BREAK:कथा में कडुवाहट! अमरजीत-बसंत अग्रवाल भिड़े

Admin
Last updated: 30/03/2026 9:52 AM
Admin
Share
5 Min Read
SHARE

👉🏻 आयोजन व प्रचार-प्रसार को बसंत ने किया हाईजैक,आयोजकों में नाराजगी, बढ़ सकता है विवाद

कोरबा। कोरबा जिले में आयोजित हो रही हनुमंत कथा जहां लाखों भक्तों के लिए आस्था का केंद्र बनी हुई है तो दूसरी तरफ इस कथा के बहाने पर्दे के पीछे कुछ लोग अपनी ही रोटी सेकने में लगे हैं। यह मंशा कथा आयोजन के दो दिन पूर्व ही उजागर होने के साथ-साथ कडुवाहट का कारण बन गई और रविवार रात अंततः धक्का-मुक्की में तब्दील हो गई।
कटघोरा के अग्रसेन भवन, जहां पंडित धीरेन्द्र शास्त्री ठहराए गए हैं,वहां कार्यक्रम संयोजक अमरजीत सिंह और महराज के लोगों के करीबी बसंत अग्रवाल भिड़ गए। सूत्रों के मुताबिक सारा फसाद बाबा से मिलने-मिलाने को लेकर शुरू हुआ। रात लगभग 9 बजे अमरजीत सिंह अपने कुछ लोगों को साथ लेकर बाबा से मिलने के लिए भीतर जाना चाह रहे थे जबकि इन्हें बसंत अग्रवाल के कुछ लोगों ने रोक दिया। इस बात को लेकर कुछ कहा-सुनी, धक्का-मुक्की हो गई। इसकी जानकारी होते ही अमरजीत के समर्थक भड़क गए और विवाद बढ़ गया। इस बीच बसंत अग्रवाल मौके पर पहुंचा और उसने भी धक्का-मुक्की किया। इस तरह से अग्रसेन भवन कुछ देर के लिए विवाद स्थल के रूप में तब्दील रहा। हालांकि विवाद के बाद मामला आपस में ही सुलझा दिया गया और विवाद थाना तक नहीं पहुंचा।

- Advertisement -

      माहौल बिगाड़ रहे बसंत अग्रवाल पर आरोप लग रहा है कि उसके द्वारा पैसे लेकर अपने लोगों को भीतर भेजा जा रहा है। कार्यक्रम के आयोजकों को दरकिनार किया जा रहा है। बाबा के खासमखास के साथ बसंत अग्रवाल की टाइअप होने के कारण कार्यक्रम के आयोजकों की सुनी नहीं जा रही। बात तो यह तक निकल कर सामने आई है कि बसंत अग्रवाल के माध्यम से जो लोग पूरी व्यवस्था देख रहे हैं, उनके द्वारा कुछ अनाप-शनाप लाखों रुपए का बिल भी आयोजकों के मत्थे मढ़ा जा रहा है और इस तरह से आर्थिक चोट पहुंचाने की भी कोशिश हो रही है।
      👉🏻 मुख्य आयोजकों में कूद पड़ा बसंत अग्रवाल,शुरू दिन से खटपट
      कोरबा जिले में इस कथा का आयोजन अपना घर सेवा आश्रम के द्वारा कराया जा रहा है जिसमें प्रमुख भूमिका कार्यक्रम संयोजक और विश्व हिन्दू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह निभा रहे हैं। कार्यक्रम सचिव जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह हैं। पूरे आयोजन में राणा मुखर्जी की मुख्य भूमिका होने के साथ-साथ इन तीनों के नेतृत्व में पूरी टीम दिन-रात मेहनत करती आई है लेकिन अंतिम दौर में बसंत अग्रवाल के कूद जाने से चर्चा के साथ आपसी खटपट चल पड़ी है। बसंत अग्रवाल की पहचान एक बड़े भू-माफिया के तौर पर हुई है। रायपुर सहित लगे इलाकों में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने, बेच देने के कारनामे उजागर होने के साथ ही कुछ मामलों में जांच भी कराई गई है। सूत्रों की मानें तो धरसीवां में उजागर मामले में जांच के आधार पर उन पर शीघ्र ही आपराधिक प्रकरण दर्ज होने के आसार हैं।
      👉🏻 कोरबा में क्यों कर रहा प्रचार..?
      कोरबा जिले में हो रही कथा की तैयारी के अंतिम दौर में एकाएक बसंत अग्रवाल के सामने आ जाने और प्रचार-प्रसार करने को लेकर लोगों के बीच सुगबुगाहट बढ़ने लगी कि उसका यहां क्या काम? इस बात की अपुष्ट चर्चा तेज हुई है कि उसने (कथित तौर पर) कथा के लिए बड़ा फंडिंग किया है, वह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के बहुत करीबियों में है व छत्तीसगढ़ में उनकी कथा वही तय कराता है। सब कुछ अपनी जगह सही हो तब भी कोरबा के मामले में उसका रवैया संदेहास्पद है। क्या वह कोरबा में भी अपना खेल रचने की साजिश कर रहा है? माना जा रहा है मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी के साथ अपनी तस्वीरों का फ्लेक्स, बैनर, पोस्टर लगवा कर वह कोरबा जिले में कथा आयोजकों पर हावी होने की कोशिश करने, कार्यक्रम को हाईजैक करने के साथ-साथ खुद को एक्सपोज करने में लगा हुआ है। सवाल तो उठा ही है कि आखिर वह कोरबा में अपना प्रचार क्यों कर रहा है…?

      KORBA:कथा से पहले इनकी चर्चा,पोस्टर वॉर के मायने….!
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                Next Article खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
                KORBA BREAK:हॉस्टल की 5 छात्राओं ने पी लिया फिनाईल,यह थी वजह….
                30/03/2026
                खेलो इंडिया अस्मिता राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता सम्पन्न
                30/03/2026
                छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की सामान्य सभा और चुनाव 12 अप्रैल को
                29/03/2026
                भक्ति और श्रद्धा के संग हुआ सत्संग विहार कोरबा मंदिर का भव्य उद्घाटन
                29/03/2026
                अपराध की विवेचना में निरीक्षण, साक्ष्य और जप्ती का महत्व
                29/03/2026
                KORBA:छत्रावास में रसोईया का आतंक,छात्र को टंगिया मारा
                29/03/2026
                KORBA:दिव्य कथा/दरबार में सावधान रहें-सतर्क रहें,अपराधी सक्रिय
                29/03/2026
                गुलाम भारत में जाति आधारित जनगणना, तो आजाद भारत में क्यों नहीं?
                28/03/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?