कोरबा। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने शुक्रवार को आदेश जारी कर सात आरक्षकों का तबादला किया है। इनमें सिविल लाइन थाना में पदस्थ दो आरक्षकों को लाइन भेजा गया है। पांच अन्य आरक्षकों को विभिन्न थाना व रक्षित केंद्र से सिविल लाइन थाना में पदस्थापना दी गई है।






