Saty SanwadSaty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Reading: KORBA:शहर में इन पर प्रतिबन्ध लगेगा, मल्टीलेबल पार्किंग का संचालन व यातायात व्यवस्था पर अहम सहमति
Share
Sign In
Notification
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Saty SanwadSaty Sanwad
  • HOME
  • CHHATTISGARH
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Search
  • HOME
  • CHHATTISGARH
    • Balod
    • Baloda Bazar
    • Balrampur
    • Bastar
    • Bemetara
    • Bijapur
    • Bilaspur
    • Dantewada
    • Dhamtari
    • Durg
    • Gariaband
    • Gaurella-Pendra-Marwahi
    • Janjgir-Champa
    • Jashpur
    • Kabirdham
    • Kanker
    • Khairagarh-Chhuikhadan-Gandai
    • Kondagaon
    • KORBA
    • Koriya
    • Mahasamund
    • Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur
    • Mohla-Manpur-Chowki
    • Mungeli
    • Narayanpur
    • Raigarh
    • Raipur
    • Rajnandgaon
    • Sakti
    • Sarangarh-Bilaigarh
    • Sukma
    • Surajpur
    • Surguja
  • TOP STORY
  • NATIONAL
  • CRIME
  • ENTERTAINMENT
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

KORBA:शहर में इन पर प्रतिबन्ध लगेगा, मल्टीलेबल पार्किंग का संचालन व यातायात व्यवस्था पर अहम सहमति

Admin
Last updated: 02/05/2026 8:37 AM
Admin
Share
3 Min Read
SHARE

👉🏻 आयुक्त ने चेम्बर और ब्यापारियों की बैठक ली, ओव्हरब्रिज से नहीं गुजरेंगे ट्रक, ट्रेक्टर, बस

- Advertisement -

    कोरबा। कोरबा शहर में नवनिर्मित मल्टीलेवल पार्किंग के संचालन व पावर हाउस रोड की यातायात व्यवस्था पर जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों व स्थानीय व्यापारियों की अनेक महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर सहमति बनी हैं।
    शुक्रवार को आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारियों तथा पावर हाउस रोड के व्यवसायियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लेकर मल्टीलेवल पार्किंग प्रारंभ किये जाने एवं पावर हाउस रोड की बे-पटरी हुई यातायात व्यवस्था को पटरी पर लाने के संबंध में व्यापक चर्चा की। बैठक के दौरान इस बात पर सहमति बनी कि वहॉं के सभी व्यापारीगण अपने वाहन मल्टीलेवल पार्किंग में ही खड़ा करेंगे तथा वहॉं से ई-कार्ट के माध्यम से दुकान पहुंचेगे, साथ ही अपने ग्राहकों को भी मल्टीलेवल पार्किंग में ही वाहन पार्किंग हेतु प्रेरित व प्रोत्साहित करेंगे। इसी प्रकार बड़ी गाड़ियां उक्त सड़क पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगी तथा उन्हें अनिवार्य रूप से ओव्हरब्रिज के ऊपर से ही जाना पडे़गा। इसी प्रकार पावर हाउस रोड में ट्रेक्टर व मालवाहक वाहनों के गुजरने के लिये एक समय निर्धारित होगा, उस नियत समय में ही वे उक्त मार्ग पर गुजर कर माल की डिलेवरी कर सकेंगे।
    बैठक में इस बात पर भी सहमति बनी कि दर्री रोड ओव्हरब्रिज से ट्रक, ट्रेक्टर, बस नहीं गुजरेंगे, उन्हें गन्तव्य तक पहुंचने के लिये वैकल्पिक मार्ग अपनाने होंगे। इसके साथ ही आवश्यक स्थिति में प्रशासन से परमीशन लेनी होगी।
    👉🏻ई-कार्ट उपलब्ध कराने में संस्थायें करेंगी सहयोग
    बैठक के दौरान आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे मल्टीलेवल पार्किंग से बाजार तक आवागमन हेतु ई-कार्ट वाहन उपलब्धता हेतु अपना सहयोग दें, जिस पर अनेक संस्थाओं ने ई-कार्ट वाहन प्रदान करने का आश्वासन दिया। जिन व्यवसायिक संस्थानों द्वारा ई-कार्ट वाहन उपलब्ध कराये जाने का आश्वासन दिया गया है, उनमें अनूपचंद त्रिलोकचंद, दिशा मोबाईल, पदमिनी ज्वेलर्स, आटो सेंटर, अग्रवाल गारमेंट्स, न्यू जेके ज्वेलर्स, लायंस क्लब बालको आदि प्रतिष्ठान व संस्थायें शामिल हैं। इन ई-कार्ट में संबंधित प्रतिष्ठान अपने दुकानों व व्यवसाय की बॉडिंग कर सकेंगे, वहीं इन ई-कार्ट वाहन को चलाने के लिये निगम ड्राईवर उपलब्ध करायेगा तथा समय-समय पर मरम्मत का कार्य भी करवायेगा।
    बैठक में अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, पुलिस प्रशासन के अधिकारी, निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त नीरज कौशिक, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, सहायक अभियंता पीयूष राजपूत, राहुल मिश्रा, विनोद कुमार गोंड, उप जोन प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल, चेम्बर आफ कामर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, राकेश अग्रवाल, महेश अग्रवाल, मोहम्मद नूर आरबी, मोहम्मद आजाद, विपिन कुमार जैन, भगवानदास अग्रवाल, राजेश गुप्ता, जयकिशन सोनी आदि के साथ जिला चेम्बर आफ कामर्स के पदाधिकारी सदस्यगण व काफी संख्या में व्यवसायीगण उपस्थित थे।

    - Advertisement -
                Share This Article
                Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
                Share
                Previous Article KORBA BREAK: मे.बुन्देलखण्ड ब्लैकलिस्ट,बिलो रेट पर नहीं भरा अंतर की राशि
                Next Article वायरल VIDEO: टीआई ने गाली दी,थप्पड़ मारा व्यापारी को
                युकां प्रदेश महासचिव का चुनाव लड़ेंगे विशाल सिंह राजपूत
                16/06/2026
                KORBA BREAK:हिन्द एनर्जी पर हत्या का संगीन आरोप,वृद्ध को अपनी हत्या का अंदेशा,राष्ट्रपति से गुहार
                16/06/2026
                KORBA:वन विभाग ने FIR दर्ज कराई ग्रामीणों पर
                16/06/2026
                भारतमाला पर एसपी पाण्डेय सख्त,एक ही दिन में 96 वाहन चालकों पर कार्रवाई,लाइसेंस निलंबित होगा
                16/06/2026
                रिश्वत लेते जनपद CEO सहित 3 गिरफ्तार
                16/06/2026
                KORBA:सड़क हादसे में विधायक राठिया के नाती सहित 2 की मौत,3 गंभीर
                15/06/2026
                KORBA UPDATE: रज्जाक अली गिरफ्तार,3 अन्य हमलावर साथी भी पकड़े गए
                15/06/2026
                KORBA:पूज्य सिंधी पंचायत की जम्बो कार्यकारिणी घोषित
                15/06/2026
                Saty Sanwad

                SATYANARAYAN PAL

                Editor

                Mob : +91-9151305911
                Email : satysanwad2023@gmail.com
                Address : Korba Chhattisgarh 495677

                UDYAM-CG-10-0016159

                Important Page

                • About Us
                • Contact Us
                • Disclaimer
                • Privacy Policy
                • Terms and Conditions

                श्री गणेशाय: नमः

                छत्तीसगढ़ की खबरें प्राथमिकता से प्रकाशित की जाती है, जिसमें जनहित की सूचनाएँ, समसामयिक घटनाओं पर आधारित खबरें प्रकाशित की जाती है। साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार / फोटो / वीडियो आदि) शामिल होती। SATYSANWAD.COM इस तरह के सामग्री के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। साइट में प्रकाशित किसी सामग्री के लिए संबंधित खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। इसके लिए SATYSANWAD.COM या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक एवं संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी।

                © Copyright 2025, All Rights Reserved | SATYSANWAD | Managed by Nimble Technology

                Welcome Back!

                Sign in to your account

                Username or Email Address
                Password

                Lost your password?