👉🏻 वीडियो की आड़ में ब्लैकमेलिंग कर कई ने सम्बंध बनाए-कई दबाव डालने लगे
👉🏻 रिपोर्ट के तत्काल बाद बालको पुलिस ने 10 युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई। प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को भरोसे में लेकर उसकी भावनाओं से खेलते हुए संबंध बनाया। इस दौरान चोरी से उसका वीडियो बना लिया। बाद में इस वीडियो को अपने दोस्तों को दिखा दिया। इसके बाद वीडियो वायरल होने की बात कहकर गांव के अन्य युवकों ने नाबालिग को ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव डालना शुरू कर दिया।
17 वर्षीया पीड़िता किशोरी के प्रेमी होरी लाल चौहान 30 वर्ष से संबंध बनाया और चुपके से वीडियो बना लिया। बाद में उसने यह वीडियो अपने दोस्तों को दिखा दिया और दोस्त के साथ भी सम्बन्ध बनाने के।लिए बोल कर शारीरिक सम्बन्ध बनवा दिया। वीडियो की यह बात गांव के अन्य युवकों तक पहुंच गई। वीडियो बनने और देखे जाने की बात कहकर गांव के कई युवक पीड़िता को ब्लैकमेल कर शरिरिक सम्बन्ध बनाने के लिए दबाव देने लगे। कुछ ने संबंध बनाया तो कुछ ने गलत इशारे कर परेशान किया। लगातार ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पीड़िता टूट गई। वीडियो की बात जब पीड़िता के भाई तक पहुंची तो वह बहन को लेकर बालको थाना पहुंचा और पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के बाद बालको थाना प्रभारी निरीक्षक युवराज तिवारी ने टीम के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ घण्टे के भीतर 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 1. होरी लाल चौहान उम्र 30 वर्ष, 2. कन्हैया सिंह उम्र 25 वर्ष, 3. उदय चौहान 22 वर्ष, 4. मनीष चौहान उम्र 22 वर्ष, 5. बुग्गु चौहान उम्र 21 वर्ष, 6. राकेश सिंह उम्र 40 वर्ष, 7. दशरथ पटेल उम्र 32 वर्ष, 8. चित्रभान पटेल उम्र 30 वर्ष, 9. शत्रुहन चौहान 25 वर्षीय,10. योगेश चौहान 22 वर्षीय
शामिल हैं।
इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। नाबालिग से जुड़े मामले में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।





