👉🏻 राज्य सरकार ने 83 अधिकारियों को दी पदोन्नति
रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ में राज्य प्रशासनिक सेवा के 83 अधिकारियों का प्रमोशन आदेश जारी किया गया है। इनमें डिप्टी कलेक्टर को ज्वाइंट कलेक्टर और ज्वाइंट कलेक्टर को एडिशनल कलेक्टर बनाया गया है।
कुल मिलाकर 83 अधिकारियों को लेवल-12 से 13 और लेवल-13 से लेवल 14 मिला है। इस फैसले के बाद कई डिप्टी कलेक्टर अब ज्वाइंट कलेक्टर बन गए हैं, जबकि कई ज्वाइंट कलेक्टरों को एडिशनल कलेक्टर की जिम्मेदारी मिल गई है। इस पदोन्नति से कोरबा जिले में सेवा दे रहे ज्वाइंट कलेक्टर और जिला कलेक्टर भी लाभान्वित हुए हैं।
देखें सूची-










