कोरबा। कोरबा सिटी कोतवाली के नए थाना प्रभारी निरीक्षक धर्म नारायण तिवारी ने मंगलवार सुबह कोतवाली पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने जन समुदाय के सहयोग से बेहतर और सामुदायिक पुलिसिंग की प्राथमिकता बताते हुए कहा है कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, आम नागरिकों की सुरक्षा और त्वरित पुलिसिंग के लिए पूरी टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
KORBA:कोतवाल धर्मनारायण तिवारी ने पद संभाला






