👉🏻महापौर ने कहा-विकास के नए आयाम गढ़ेगा कोरबा
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में विकास कार्यों के लिए शासन ने 15 वें वित्त से कुल 36 करोड़ के विभिन्न कार्यों की स्वीकृति प्रदान की है। इन कार्यों में आरसीसी नाली-नाला का निर्माण, सीसी रोड का निर्माण से लेकर पेयजल के संबंध में आवश्यक पाइपलाइन बिछाने का कार्य आदि शामिल है।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, कोरबा के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा है कि इन्होंने जनता व जनप्रतिनिधियों की मांग अनुरूप महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की 15 वें वित्त से 36 करोड़ रूपये की महत्वपूर्ण स्वीकृति प्रदान की है। उक्त स्वीकृत निर्माण कार्यों से कोरबा नगर नए आयाम गढ़ेगा। देखें किस वार्ड में किस कार्य को मिली मंजूरी:-










