👉🏻पं. नरेंद्र कृष्ण महाराज करेंगे कथा वाचन, वार्षिक श्राद्ध का भी आयोजन
कोरबा। स्वर्गीय सुंदर लाल कर्ष की पुण्य स्मृति में 15 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा एवं वार्षिक श्राद्ध का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन सीतामणी चौक, रेलवे स्टेशन रोड, कोरबा में प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक आयोजित होगा।
आयोजकों ने बताया कि कथा का वाचन कुर्द (धमतरी), रायपुर निवासी कथा वाचक आचार्य पं. नरेंद्र कृष्ण महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का संगीतमय एवं भक्तिमय प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।
आयोजन के तहत 16 जुलाई को भागवत घट स्थापना, 17 जुलाई को श्री परीक्षित जन्म कथा, 18 जुलाई को श्री ध्रुव चरित्र एवं जड़भरत चरित्र, 19 जुलाई को श्री वामन चरित्र, श्री राम जन्म एवं श्रीकृष्ण अवतार, 20 जुलाई को कृष्ण बाल लीलाएं, 21 जुलाई को श्री रुक्मिणी विवाह तथा 22 जुलाई को श्री सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष कथा एवं हवन-पूर्णाहुति का आयोजन होगा। इसके पश्चात 23 जुलाई को वार्षिक श्राद्ध संपन्न कराया जाएगा।
आयोजन का मुख्य दायित्व स्व. सुंदर लाल कर्ष की धर्मपत्नी फिरवाई कर्ष, पुत्री हेमपुष्पा कर्ष, बेटी-दामाद सारिका-विकास निर्मलकर (विक्की) तथा गायत्री-प्रमोद सहित समस्त परिवार द्वारा निभाया जा रहा है। परिवार ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों से कथा में सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
आयोजन संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8103905837 एवं 7987455724 पर संपर्क किया जा सकता है।







