0 रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार अवॉर्ड भी प्राप्त किया एमडी संजीव कुमार ने
0 नरेन्द्र कुमार रात्रे
कोरबा। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मेमोरंडम ऑफ ऐसोसियेशन एंड आर्टिकल ऑफ ऐसोसियेशन की कंडिका 77 सहपठित कंडिका 78 में प्रदप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए संजीव कुमार कटियार को 31 मार्च 2027 तक के लिए कंपनी में संचालक और प्रबंध संचालक के पद पर आगामी 6 माह के लिए साल 2020 की सेवा शर्तों के तहत पदस्थ किया है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी सीएसईबी के एमडी संजीव कुमार कटियार के कार्यकाल को राज्य शासन ने आगामी 6 माह की और बढ़ौतरी की है। उनका कार्यकाल अभी 30 सितंबर 2026 को समाप्त होने वाला था। वर्ष 2022 से उनको मंडल ने एमडी का कार्यभार सौंपा है। सीएसईबी विद्युत उत्पादन कंपनी के एमडी संजीव कुमार कटियार ने साल 2022 से एमडी का कार्यकाल संभाला है। उनकी पोस्टिंग के बाद से अब तक विद्युत उत्पादन कंपनी सीएसईबी ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए है। सीएसईबी मड़वा पावर प्लांट से लेकर सीएसईबी कोरबा वेस्ट और डीएसपीएम विद्युत उत्पादन कंपनी ने भी अनेक कीर्तिमान बनाया है। एमडी श्री कटियार के आने के बाद से अब तक उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी हुई है और पीएलएफ में भी अच्छा स्थान हासिल किया है। कंपनी के सभी काम समय से पहले और अपने रिकॉर्ड लक्ष्य के साथ उत्पादन में राष्ट्रीय स्तर पर तीन बार अवॉर्ड भी प्राप्त कर लिया है। संजीव कुमार कटियार ने भी अपने लक्ष्य को हासिल करते हुए अनेक कीर्तिमान मुख्य अभियंता उत्पादन रहते हुए भी सीएसईबी कोरबा पश्चिम में भी हासिल किया था। उनके कुशल अनुभव और किए गए काम से ही आज उनकी एक पहचान बन गई है। उनके आने के बाद से ही सीएसईबी कंपनी ने अनेक कीर्तिमान स्थापित किए है और आगे बढ़ते हुए कर ही रहे है।
0 उत्पादन में अनेक कीर्तिमान
एमडी संजीव कुमार कटियार ने अपने पूर्व के किए गए अनुभव के आधार पर कंपनी को चलाया और अनेक कीर्तिमान स्थापित भी किए है। उनके नेतृत्व क्षमता और कुशल मार्गदर्शन में सीएसईबी उत्पादन कंपनी ने तीन बार राष्ट्रीय स्तर पर ईनाम प्राप्त भी किया है। संजीव के अपने अनुभव से पूर्व में उत्पादन कंपनी मुख्य अभियंता रहते हुए भी पीएलएफ में अनेक कीर्तिमान बनाया है और उनके इन्हीं अनुभवों के आधार पर आज भी कंपनी पीएलएफ में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। यह भी अपने आप में एक बड़ी ही उपलब्धि होती है।
0 मार्च 27 के लिए आदेश जारी
संजीव कुमार कटियार को राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के मेमोरंडम ऑफ ऐसोसियेशन एंड आर्टिकल ऑफ ऐसोसियेशन की कंडिका 77 और सहपठित कंडिका 78 में प्रदप्त शक्तियों का उपयोग करते हुए श्री कटियार को 31 मार्च 2027 तक के लिए आगामी 6 माह का आदेश तक कंपनी में संचालक और प्रबंध संचालक के पद पर पदस्थ करने का आदेश 30 सितंबर 2026 को ही जारी कर दिया है। संजीव कुमार कटियार की सेवा एवं वेतन का निर्धारण पूर्व में विभाग द्वारा जारी किए आदेश क्रमांक 864 एफ 21/04/2020/13/2 दिनांक 04 मई 2020 के अनुसार ही की जाएगी। पूर्व में जारी आदेश क्रमांक 2452 एफ 1- 7/2022/13/1 दिनांक 30 सितंबर 2026 के परिपालन में जारी किया गया है।





